समस्तीपुर: बूढ़ी गंडक नदी से नाबालिग बच्ची का शव बरामद होने के मामले में अब तक कार्रवाई नहीं होने से नाराज लोगो ने किया सड़क जाम

DNB Bharat Desk

 

पुलिस ने लाठीचार्ज कर जाम को समाप्त कराया।

डीएनबी भारत डेस्क
समस्तीपुर में बीते 16 सितंबर को खानपुर थाना क्षेत्र के शोभन गांव के पास बूढ़ी गंडक नदी से नाबालिग बच्ची का शव बरामद होने के मामले में अब तक कार्रवाई नहीं होने से नाराज लोगों ने पटेल गोलंबर के पास दरभंगा-समस्तीपुर-पटना मुख्य मार्ग को जाम कर दिया।

समस्तीपुर: बूढ़ी गंडक नदी से नाबालिग बच्ची का शव बरामद होने के मामले में अब तक कार्रवाई नहीं होने से नाराज लोगो ने किया सड़क जाम 2 प्रदर्शन कर रहे लोगों ने प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाज़ी किया। प्रदर्शन कर रहे लोगों का आरोप है कि घटना के तीन दिन बीतने के बाबजूद अब तक कोई कार्रवाई नही की गई है। जाम के दौरान प्रदर्शन कर रहे लोगो ने आम राहगीरों से भी मारपीट किया। सड़क जाम के कारण लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा।

- Sponsored Ads-

समस्तीपुर: बूढ़ी गंडक नदी से नाबालिग बच्ची का शव बरामद होने के मामले में अब तक कार्रवाई नहीं होने से नाराज लोगो ने किया सड़क जाम 3इधर जाम की सूचना पर सदर एसडीओ दिलीप कुमार, एएसपी संजय कुमार पांडेय, ट्रैफिक डीएसपी आशीष राज सहित कई थानों की पुलिस मौके पर पहुंच कर जाम कर रहे लोगों को समझाने बुझाने का प्रयास किया। लेकिन प्रदर्शनकारी मानने को तैयार नही थे।

समस्तीपुर: बूढ़ी गंडक नदी से नाबालिग बच्ची का शव बरामद होने के मामले में अब तक कार्रवाई नहीं होने से नाराज लोगो ने किया सड़क जाम 4जिसके बाद पुलिस ने लाठीचार्ज कर जाम को समाप्त कराया। इस दौरान पुलिस ने महिलाओं सहित आधा दर्जन से अधिक लोगों को भी हिरासत में लिया है।

समस्तीपुर संवाददाता अफरोज आलम की रिपोर्ट

 

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
Share This Article