बरौनी रिफाइनरी ने समाज सेवा से किया नववर्ष 2025 का शुभारंभ

DNB Bharat Desk

नववर्ष 2025 के शुभारंभ पर बरौनी रिफाइनरी ने अपने बुनियादी मूल्य “संरक्षण और सेवा” को साकार करते हुए एक विशेष सामुदायिक पहल के माध्यम से वंचित वर्गों में आशा और गर्मजोशी का संचार किया।

- Sponsored Ads-

बरौनी रिफाइनरी ने समाज सेवा से किया नववर्ष 2025 का शुभारंभ 2इस उपलक्ष्य में, कार्यकारी निदेशक एवं रिफाइनरी प्रमुख श्री सत्य प्रकाश जी ने उलाव, बेगूसराय स्थित ‘बालिका गृह’ में रिफाइनरी के अन्य वरिष्ठ अधिकारी मुख्य महाप्रबंधक (मानव संसाधन) डॉ. प्रशांत राउत, महाप्रबंधक (कर्मचारी सेवाएँ, प्रबंधन सेवाएँ, अधिगम एवं विकास) डॉ. पी. के. नाथ, उप महाप्रबंधक (मानव संसाधन) श्री मुकेश मिश्रा, सचिव आईओओए बरौनी रिफाइनरी विनोद कुमार एवं कार्यकारी अध्यक्ष बीटीएमयू रजनीश रंजन अपनी टीम के साथ इस सामुदायिक सेवा अभियान का नेतृत्व किया। यह गृह बिहार सरकार के सामाजिक कल्याण विभाग द्वारा संचालित अनाथ बालिकाओं का आश्रयस्थल है। इस अवसर पर बरौनी रिफाइनरी द्वारा 120 कंबल, स्वच्छता हेतु सेनेटरी नैपकिन, तथा मिठाई के पैकेट वितरण किए गए।

बरौनी रिफाइनरी ने समाज सेवा से किया नववर्ष 2025 का शुभारंभ 3इस सेवा कार्य में बेगूसराय चाइल्ड हेल्पलाइन के परियोजना समन्वयक विपिन कुमार ने भी इस कार्यक्रम में सहभागिता की। यह आयोजन बरौनी रिफाइनरी और स्थानीय प्रशासन के बीच सहयोग की एक मज़बूत मिसाल प्रस्तुत करता है।यह मानवीय पहल बरौनी रिफाइनरी की समाज के प्रति अटूट प्रतिबद्धता और एक समावेशी भविष्य के निर्माण में योगदान देने की दृढ़ता का प्रतीक है। इस प्रयास ने न केवल रिफाइनरी की संवेदनशीलता को उजागर किया, बल्कि यह भी दर्शाया कि सामूहिक प्रयास और करुणा से समाज में सकारात्मक बदलाव लाए जा सकते हैं।

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
Share This Article