बीएड व डीएलएड के प्रशिक्षुओं को अवलोकन कक्षा समाप्ति उपरांत दी गई विदाई

DNB Bharat Desk

- Sponsored Ads-

भगवानपुर प्रखंड के मिडिल स्कूल प्रखंड कॉलोनी भगवानपुर में शनिवार को एमएम रहमानी बीएड कॉलेज दामोदरपुर के बीएड एवं डीएलएड के प्रशिक्षुओं के अवलोकन कक्षा समाप्ति उपरांत विदाई सह सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ बीईओ भगवानपुर विजय मालाकार,एमएम रहमानी बीएड कॉलेज के प्राध्यापक जितेंद्र कुमार मौर्य,एचएम रईस उद्दीन,अशोक कुमार सिंह ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया।

बीएड व डीएलएड के प्रशिक्षुओं को अवलोकन कक्षा समाप्ति उपरांत दी गई विदाई 2बीईओ विजय मालाकार ने  प्रशिक्षु शिक्षकों को आनेवाले चुनौतियों का डट कर सामना करके के लिए प्रोत्साहित किया। साथ ही सीखे गए कौशलों को भावी जीवन में अनुप्रयोग करने को कहा। व्याख्याता जितेंद्र कुमार मौर्य व प्रधानाध्यापक रईस उद्दीन ने प्रशिक्षुओं को संबोधित करते हुए कहा कि एक सफल शिक्षक बनने के लिए हमेशा छात्र की तरह ज्ञान का अर्जन करना होगा।

बीएड व डीएलएड के प्रशिक्षुओं को अवलोकन कक्षा समाप्ति उपरांत दी गई विदाई 3साथ ही सफलता की राह पर आगे बढ़ने के लिए शुभकामनाएं दी।संस्था द्वारा प्रशिक्षुओं को कलम व मेडल देकर सम्मानित किया गया।वहीं प्रशिक्षुओं ने भी आगत अतिथियों को चादर देकर सम्मानित किया।मौके पर प्रशिक्षु माधुरी,सना, ब्यूटी,सालेहा, मेघा, काजल,सुमित,नेहा,अंजली,फलक, शिक्षक पूनम कुमारी,प्रिया आनंद,अदिति,रीता कुमारी,अजीत, नीरज,सूरज आदि मौजूद थे।

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
Share This Article