डीएनबी भारत डेस्क
विगत दिनों थाना क्षेत्र के बारां गांव में चोरी के मामले में गृह स्वामी द्वारा अज्ञात चोर के विरुद्ध स्थानीय थाना में प्राथमिक दर्ज किया गया है। इसकी जानकारी थाना अध्यक्ष मिथिलेश कुमार ने दिया है।
- Sponsored Ads-

बताते चले की गत बुधवार की रात बाड़ु निवासी अवकाश प्राप्त प्रोफेसर कृष्ण कुमार झा के घर में अज्ञात चोर ने मुख्य गेट का ताला काट कर रूम के अंदर प्रवेश किया और तीन रूम में ताला को काटकर उसमें रखे गोदरेज और अलमीरा से 30000 नगदी एवं करीब 10 लाख मूल्य का सोने एवं चांदी का जेवरात और कीमती कपड़े का चोरी कर लिया।
यह घटना तब घटी जब पीड़ित व्यक्ति अपने बीमार पत्नी का इलाज कराने रांची गया हुआ था। घटना की जानकारी मिलने पर थाना पहुंचकर उन्होंने मामला दर्ज कराया है
बेगूसराय खोदावंदपुर संवाददाता नितेश कुमार की रिपोर्ट
- Sponsored Ads-
