पेपर लीक मामले में प्रशांत किशोर ने सरकार को घेरा – जब आप अनपढ़-माफिया को नेता बनाएंगे जो खुद अपने कोचिंग सेंटर चला रहे हैं, ऐसे में आप उस व्यवस्था से कैसे उम्मीद करेंगे कि पेपर लीक नहीं होगा

DNB Bharat Desk

पटना : जन सुराज के सूत्रधार प्रशांत किशोर ने बिहार में लगातार हो रहे पेपर लीक मामलों पर गंभीर चिंता व्यक्त करते हुए शिक्षा व्यवस्था पर कड़ा प्रहार किया। प्रशांत किशोर ने कहा, ये जो पेपर लीक का मामला है, जब आप अनपढ़ लोगों को नेता बनाएंगे, तो पेपर लीक करने वाले, जो खुद माफिया हैं, वही शिक्षा मंत्री रहेंगे। कितने नेता हैं जो खुद अपने कोचिंग सेंटर चला रहे हैं। ऐसे में आप उस व्यवस्था से कैसे उम्मीद करेंगे कि पेपर लीक नहीं होगा।

- Sponsored Ads-

प्रशांत किशोर ने आगे कहा, बिहार में पेपर लीक होना अब खबर ही नहीं रह गया है। जब कोई परीक्षा बिना पेपर लीक हुए हो जाती है, तो वह खबर बनती है। यहां पिछले 10 वर्षों में जितनी भी परीक्षाएं हुईं, उनमें से लगभग सभी में पेपर लीक हुआ। ऐसे में हर बार क्या टिप्पणी करें?

पेपर लीक मामले में प्रशांत किशोर ने सरकार को घेरा – जब आप अनपढ़-माफिया को नेता बनाएंगे जो खुद अपने कोचिंग सेंटर चला रहे हैं, ऐसे में आप उस व्यवस्था से कैसे उम्मीद करेंगे कि पेपर लीक नहीं होगा 2उन्होंने पूरे पेपर लीक मामले पर सवाल खड़ा करते हुए कहा, इसमें जो भी दोषी पाए गए, वे कहीं न कहीं सत्ता में बैठे हुए लोग हैं। कई बार तो यहां के शिक्षा मंत्रियों के साथ उनकी तस्वीरें भी सामने आईं। ऐसे में हम क्या कहें?

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
Share This Article