अनियंत्रित बाइक सवार ने खड़ी ट्रक में मारी ठोकर,  बाइक चालक गंभीर रुप से घायल

DNB Bharat Desk

बेगूसराय जिले के वीरपुर में मुजफ्फरा की ओर से बेगूसराय की ओर जा रहे बाइक सवार एक 18 वर्षीय युवक ने वीरपुर किसान भवन के पास बेगूसराय संजात पथ पर पिछे से ठोकर मार दिया। जिसे बाइक ड्राइव कर रहे युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना की सूचना मिलते ही 112 पर तैनात पुलिस पदाधिकारी संजीव कुमार मिश्र दल बल के साथ मौके पर पहुंच घायल युवक को प्राथमिक उपचार के लिए पिएचसी में भर्ती कराया।

- Sponsored Ads-

जहां से चिकित्सकों ने बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल बेगूसराय रेफर कर दिया। घायल युवक की पहचान डिह निवासी अमरजीत पासवान के 18 वर्षीय पुत्र रोषण कुमार के रूप में किया गया है। घटना स्थल पर मौजूद लोगों ने इस संबंध में बताया कि बी आर 09 एच ट्रक बालु अनलोड कर रोड किनारे खड़ा था।

अनियंत्रित बाइक सवार ने खड़ी ट्रक में मारी ठोकर,  बाइक चालक गंभीर रुप से घायल 2पिछे से एक बाइक पर दो युवक अनियंत्रित होकर बाइक चला रहा था जो खरे ट्रक में पिछे से ठोकर मार दिया जिससे बाइक चला रहे युवक का पैर टुट गया है। और दुसरा पिछे में बैठा युवक बाइक लेकर भागने में सफल हो गया।

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
Share This Article