बेगूसराय में पिता के मार खाने की डर से एक युवक ने गले में फंदा लगाकर किया आत्महत्या, परिजनों में मचा कोहराम

DNB Bharat Desk
Lavc57.107.100

- Sponsored Ads-

बेगूसराय में एक युवक ने पिता के मार खाने की डर से गले में फंदा लगाकर आत्महत्या कर लिया। आत्महत्या के बाद परिजनों में कोहराम मच गया। वहीं मौत की खबर लगते ही गांव में मातमी सन्नाटा पसर गया। घटना सिंघौल थाना क्षेत्र के कमरुद्दीनपुर गांव की है। मृतक युवक की पहचान कमरुद्दीन पुर गांव के रहने वाले सुबोध कुमार का पुत्र कुंदन कुमार के रूप में की गई है। घटना के संबंध में परिजनों बताया है कि कुंदन कुमार दिनभर घर नहीं आया। उन्होंने बताया कि कुंदन कुमार को काफी खोजबीन किया गया।

लेकिन पिता के मर खाने के डर के कारण गांव के ही एक मंदिर के बगल में बने रूम में गले में फंदा लगाकर आत्महत्या कर लिया। उन्होंने बताया है कि गांव के लोग जब उसे रास्ते से गुजर रहा था। तभी मंदिर के बगल में बने रूम में फंदे से लटका हुआ कुंदन कुमार को देखा। तभी इसकी सूचना परिजनों को दी। मौके पर आनन फानन में मौके पर परिजन पहुंचकर जब तक उसे फंदे से उतरा कर नीचे रखा तब तक में कुंदन कुमार की मौत हो चुकी थी।

उन्होंने बताया है कि पिता के मार खाने की डर से कुंदन कुमार ने गले में फंदा लगाकर आत्महत्या कर लिया। फिलहाल इस घटना के सूचना स्थानीय लोगों ने सिंघौल थाना पुलिस को दी। मौके पर सिंघौल थाने की पुलिस पहुंचकर शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए बेगूसराय सदर अस्पताल भेज दिया है और आगे की कार्रवाई में जुट गई है।

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
Share This Article