बेगूसराय में साइकिल सवार को बचाने के चक्कर में पलटा टेंपो, हादसे में 24 वर्षीय चालक की मौके पर दर्दनाक मौत

DNB Bharat Desk

बेगूसराय में एक बार फिर सड़क हादसे में एक टेंपो चालक की जान चली गई। साइकिल सवार व्यक्ति को बचाने के क्रम में टेंपो अनियंत्रित होकर सड़क पर पलट गया, जिससे चालक की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद इलाके में सनसनी फैल गई।यह दुर्घटना मुफस्सिल थाना क्षेत्र के सदर ब्लॉक स्थित कंकौल के समीप एसएच-55 पर हुई।

- Sponsored Ads-

हादसे में टेंपो चालक रविन कुमार यादव टेंपो से फेंका गया, जिससे उसकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई। टेंपो भी बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया।मृतक की पहचान सिंघौल थाना क्षेत्र के चंदवारा वार्ड संख्या-20 निवासी देवशरण यादव के 24 वर्षीय पुत्र रविन कुमार यादव के रूप में की गई है।परिजनों के अनुसार, रविन शनिवार की रात राजौरा से बेगूसराय की ओर टेंपो लेकर आ रहा था। इसी दौरान सदर ब्लॉक के समीप एसएच-55 पर अचानक सामने आए साइकिल सवार को बचाने के प्रयास में टेंपो का संतुलन बिगड़ गया और यह हादसा हो गया।

बेगूसराय में साइकिल सवार को बचाने के चक्कर में पलटा टेंपो, हादसे में 24 वर्षीय चालक की मौके पर दर्दनाक मौत 2घटना की सूचना मिलते ही मुफस्सिल थाना की पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर सदर अस्पताल भेजा,जहां पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया। वहीं पुलिस ने क्षतिग्रस्त टेंपो को अपने कब्जे में लेकर आगे की कानूनी प्रक्रिया शुरू कर दी है।बताया जा रहा है कि मृतक अपने परिवार का एकमात्र कमाने वाला था। उसके चार छोटे-छोटे बच्चे (दो पुत्र और दो पुत्रियां) हैं, जिनका भरण-पोषण वह टेंपो चलाकर करता था।

बेगूसराय में साइकिल सवार को बचाने के चक्कर में पलटा टेंपो, हादसे में 24 वर्षीय चालक की मौके पर दर्दनाक मौत 3हादसे के बाद परिजनों में कोहराम मचा हुआ है, गांव और आसपास के इलाके में यह सवाल हर किसी की जुबान पर है कि अब इन मासूम बच्चों का भविष्य क्या होगा। लोगों के बीच यह घटना चर्चा का विषय बनी हुई है।

Share This Article