बछवाड़ा के रसीदपुर पंचायत के एनएच 28 पर अज्ञात वाहन की ठोकर से पिकअप चालक की मौत

DNB Bharat Desk

 

मृतक कि पहचान तेघड़ा थाना क्षेत्र के तेघड़ा गांव निवासी महेन्द्र साह का 35 वर्षीय पुत्र श्रवण कुमार के रुप में किया गया है।

डीएनबी भारत डेस्क

बछवाड़ा थाना क्षेत्र के रसीदपुर गांव के समीप एनएच 28 पर शुक्रवार को अज्ञात वाहन की ठोकर से पिकअप चालक की मौत हो गयी। मृतक कि पहचान तेघड़ा थाना क्षेत्र के तेघड़ा गांव निवासी महेन्द्र साह का 35 वर्षीय पुत्र श्रवण कुमार के रुप में किया गया है। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि उक्त पिकअप चालक दलसिंहसराय की तरफ से बछवाड़ा की तरफ जा रहा था। रसीदपुर गांव के समीप पिकअप रोकर शौचा करने गया।

- Sponsored Ads-

वही शौच से लौटने के दौरान एनएच 28 पर दलसिंहसराय से बछवाड़ा की तरफ जा रही अज्ञात वाहन ने ठोकर मार दी।  ठोकर लगने से उक्त पिकअप चालक एनएच 28 के किनारे गिर गया। ठोकर की आवाज पर स्थानीय लोग पहुंचे और घटना की सूचना बछवाड़ा थाना की पुलिस को देते हुए उक्त पिकअप चालक को ईलाज के लिए समुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र बछवाड़ा में भर्ती कराया।  जहां डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए बेगूसराय सदर अस्पताल भेज दिया।

बछवाड़ा के रसीदपुर पंचायत के एनएच 28 पर अज्ञात वाहन की ठोकर से पिकअप चालक की मौत 2 सदर अस्पताल बेगूसराय में ईलाज के दौरान उक्त पिअकप चालक की मौत हो गयी।  वही ठोकर मारने के बाद अज्ञात वाहन फरार हो गया। मामले को लेकर थानाध्यक्ष अमित कुमार कांत ने बताया कि पिकअप चालक के शव को पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया गया है,आगे की कार्यवाही की जा रही है।

डीएनबी भारत डेस्क

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
Share This Article