खोदावंदपुर में दो पक्षों के बीच मारपीट में मां बेटी जख्मी, सीएचसी में भर्ती

DNB Bharat Desk

खोदावंदपुर । मंगलवार को थाना क्षेत्र के सागी पंचायत अंतर्गत नुरुल्लाहपुर गांव में दो पक्षों के बीच हुए मारपीट की घटना में मां बेटी जख्मी हो गई है । जख्मी की चिकित्सा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में इलाज किया जा रहा है। घटना के बाबत नुरुल्लहपुर निवासी स्वर्गीय स्वर्गीय लड्डू लाल दास के पुत्र राम सकल दास ने पुलिस को बताया कि वह वनरक्षक के पद पर कार्य करता है।

- Sponsored Ads-

इसी बात को लेकर उनके और बांके दास के पुत्र सुरेश दास में वाद विवाद हुआ । इससे आक्रोशित होकर सुरेश दास एवं उनके दोनों पुत्र अजय कुमार और विजय कुमार ने उनकी पत्नी और बेटी के साथ मार पीट कर उन्हें गंभीर रूप से जख्मी कर दिया। घटना के बाबत थाना अध्यक्ष मिथिलेश कुमार ने बताया कि प्राप्त आवेदन के आलोक में पुलिस मामले का कर रही है ।जांचोप्रांत अगे की करवाई किया जाएगा।

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
Share This Article