बेगूसराय में संदिग्ध अवस्था में युवक की मौत,ससुराल वालों ने परिजनों पर लगाया हत्या का आरोप

DNB Bharat Desk

मृतक लड़का के पत्नी ने बताया कि जब से शादी हुआ था तब से ही सौतेली मां और भाई एवं पिता के द्वारा प्रताड़ित किया जाता था

डीएनबी भारत डेस्क

बेगूसराय में संदिग्ध अवस्था में एक युवक का शव पुलिस ने उसके घर से बरामद किया है। वही लड़के के ससुराल वालों ने पिता और सौतेली मां और भाई पर हत्या का आरोप लगाया है। वह इस घटना की सूचना मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया वहीं पत्नी का रो-रो कर बुरा हाल हो गया।

- Sponsored Ads-

घटना नगर थाना क्षेत्र के विष्णुपुर वार्ड नंबर 39 की है। मृतक युवक की पहचान विष्णुपुर वार्ड नंबर 39 के रहने वाले शंभू शरण का पुत्र चंदन झा के रूप में की गई है। मृतक लड़का के पत्नी ने बताया कि जब से शादी हुआ था तब से ही सौतेली मां और भाई एवं पिता के द्वारा प्रताड़ित किया जाता था और लगातार मारपीट और गाली गलौज करते रहता था।उन्होंने बताया है कि पिछले 5 दिन से लगातार सौतेली मां और भाई और पिता के द्वारा मारपीट करते रहता था आखिर का रात में पहले उसकी पिटाई कर दी।

बेगूसराय में संदिग्ध अवस्था में युवक की मौत,ससुराल वालों ने परिजनों पर लगाया हत्या का आरोप 2फिर बाद में उसे गले में फंदा डालकर हत्या कर दिया। पूजा झा ने यह भी आरोप लगाया है की सौतेली मां और पिता और भाई के द्वारा मुझे भी लगातार मारपीट और गाली गलौज करते रहता था और साथ ही साथ मेरे पति के साथ काफी टॉर्चर करते थे फिलहाल इस घटना की सूचना स्थानीय लोगों नगर थाना पुलिस को दी।

बेगूसराय में संदिग्ध अवस्था में युवक की मौत,ससुराल वालों ने परिजनों पर लगाया हत्या का आरोप 3मौके पर नगर थाने के पुलिस पहुंचकर शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए बेगूसराय सदर अस्पताल भेज दिया है। और आगे की कार्रवाई में जुटी हुई है।फिलहाल पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही पता चलेगा की आत्महत्या है या हत्या पुलिस सारे बिंदुओं के जांच पड़ताल कर रही है।मृतक के एक पुत्र और एक पुत्री है।

बेगूसराय संवादाता सुमित कुमार बबलु की रिपोर्ट

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
Share This Article