नालंदा में दलित नेता अरविंद पासवान की गला दबाकर हत्या

DNB Bharat

नालंदा जिला के नूरसराय थाना क्षेत्र इलाके के तियारी गांव की घटना।

डीएनबी भारत डेस्क 

नालंदा जिले में फिर से अपराध चरम सीमा पर पहुंच गया है। लगातार अपराधी आपराधिक घटना को अंजाम देने में अपराधी कोई कोर कसर नहीं छोड़ रहे हैं। महज 24 घंटे के अंदर 2 लोगों की हत्या करके अपराधियों ने अपनी उपस्थिति दर्ज करा दी है। ताजा मामला नूरसराय थाना क्षेत्र इलाके के तियारी गांव की है।

- Sponsored Ads-

जहां घर के बाहर बने दालान में सो रहे दलित नेता अरविंद पासवान की गला दबाकर हत्या कर दी गई। घटना के संबंध में मृतक के परिजनों ने बताया कि रोजाना की तरह दलित नेता अरविंद पासवान अपने दालान में सो रहे थे। सुबह जब काफी देर के बाद अरविंद पासवान नहीं उठे तो परिजनों को आशंका हुआ परिजनों ने जाकर देखा तो अरविंद पासवान मृत पड़े हुए थे।

वहीं घटना के पीछे राजनीतिक विवाद की आशंका जताई जा रही है। मृतक अरविंद पासवान पासवान अधिकार मंच के प्रखंड अध्यक्ष थे। घटना की जानकारी मिलने के बाद नूरसराय पुलिस की टीम घटनास्थल पर पहुंचकर शव को कब्जे में लिया और पोस्टमार्टम के लिए बिहार शरीफ सदर अस्पताल भेज दिया है।

नालंदा संवाददाता ऋषिकेश 

TAGGED:
Share This Article