बेगूसराय मे फसल काटने का विरोध किया तो दबंगों ने खेत मालिक की जमकर पिटाई, घायल सदर अस्पताल में भर्ती

DNB Bharat Desk

 

घटना मंसूरचक थाना क्षेत्र के कस्तोली वॉर्ड नंबर पांच की है

डीएनबी भारत डेस्क

बेगूसराय मे दबंगों की करतूत सामने आई है जहां दबंगों ने दुसरे के खेत मे लगीं फसल काटने का विरोध करने में खेत मालिक की जम कर पिटाई कर दी। घटना में घायल व्यक्ति का इलाज बेगूसराय से अस्पताल में कराया गया घटना मंसूरचक थाना क्षेत्र के कस्तोली वॉर्ड नंबर पांच की है घायल की पहचान मंसूरचक थाना क्षेत्र के कस्टोली वार्ड नंबर 5 के रहने वाले राम बहादुर महतो के पुत्र राजेश कुमार के रूप मे हुई है।

- Sponsored Ads-

घटना में घायल राजेश कुमार ने बताया कि उनकी जमीन पर जनेर की फसल लगी हुई थी जिसे अगापुर के रहने वाले उनके ही गांव के लोगों के द्वारा जबरन काटा जा रहा था जिसका विरोध करने पर लाठी डंडे से उसे पिटाई की गई।

बेगूसराय मे फसल काटने का विरोध किया तो दबंगों ने खेत मालिक की जमकर पिटाई, घायल सदर अस्पताल में भर्ती 2राजेश कुमार ने बताया कि आरोपी दबंग किसके व्यक्ति है और अक्सर ऐसी घटना को जाम देते हैं इसके पहले भी उनकी फसल को काट लिया गया था जिसको लेकर मुकदमा भी हुआ था लेकिन बेल पर रिहा हुए इसके बाद एक बार फिर से उनके द्वारा उनकी फसल को काटा जा रहा था जिसका विरोध करने पर उन्हें लाठी डंडे से पिटाई की गई।

डीएनबी भारत डेस्क

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
Share This Article