पटना के बिहटा में फिर से फायरिंग, छापेमारी करने गई पुलिस पर बालू माफियाओं ने की फायरिंग, सिटी एसपी…

DNB Bharat Desk

गुरुवार को बिहटा के तटवर्ती इलाके में बालू माफियाओं के बीच हुई गोलीबारी में छापेमारी करने गई पुलिस पर बालू माफियाओं ने की ताबड़तोड़ फायरिंग। बाल बाल बचे सिटी एसपी। पुलिस ने की मामले की पुष्टि

डीएनबी भारत डेस्क

राजधानी पटना के निकट बिहटा में शुक्रवार की शाम बालू माफियाओं के बंदूकों ने एक बार फिर से आग उगला। अंतर सिर्फ यह था कि इस बार निशाने पर कोई विपक्षी बालू माफिया नहीं बल्कि छापेमारी में गई पुलिस थी। बालू माफिया के फायरिंग में सिटी एसपी बाल बाल बच गए। दरअसल बिहटा में गुरुवार को हुई गोलीबारी मामले में पुलिस शुक्रवार को बिहटा के अमनाबाद छापेमारी के लिए पहुंची थी। वहां पुलिस के पहुंचते ही बालू माफियाओं ने पुलिस पर फायरिंग शुरू कर दी। बालू माफियाओं के फायरिंग में सिटी एसपी राजेश कुमार बाल बाल बच गए। मामले की पुष्टि पटना एसएसपी मानवजीत सिंह ढिल्लो ने की।

- Sponsored Ads-

बताया जाता है कि गुरुवार को बालू माफियाओं के बीच बर्चस्व को लेकर हुई गोलीबारी मामले में पुलिस सिटी एसपी राजेश कुमार और दानापुर एएसपी अभिनव धीमान के नेतृत्व में छापेमारी करने पहुंची थी। पुलिस को देखते ही बालू माफियाओं ने एक बार फिर से पुलिस के ऊपर फायरिंग कर दी। पुलिस ने मौके से तीन महिलाओं को गिरफ्तार किया है साथ ही पुलिस ने हथियार भी बरामद किया है। पुलिस की मानें तो फरार बालू माफिया श्री राय की गिरफ्तारी को लेकर पुलिस की टीम छापेमारी करने गई थी। श्री राय के घर पर पुलिसिया कार्रवाई के खिलाफ माफिया ने टीम पर फायरिंग करनी शुरू कर दी।

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
Share This Article