दो साल से हत्या मामले के फरार आरोपी पिता पुत्र को बछवाड़ा पुलिस ने किया गिरफ्तार

DNB Bharat Desk

डीएनबी भारत डेस्क

बेगूसराय जिले के बछवाड़ा थाना क्षेत्र के विशनपुर दियारे में बछवाड़ा थाना की पुलिस गहण छापेमारी कर हत्या मामले के फरार आरोपी पिता पुत्र को गिरफ्तार कर लिया. बताते चले कि विगत दो वर्ष पुर्व बछवाड़ा थाना क्षेत्र के विशनपुर दियारे में विश्वनाथ राय की पुत्री बबीता कुमारी की हत्या हुई थी. हत्या को लेकर मृतक लड़की के मामा समस्तीपुर जिले के पटोरी थाना क्षेत्र के डीह दशहरा गांव निवासी अनुराग राय ने अपने बहनोई समेत सात लोगो पर अपनी ही भांजी की हत्या करने मामला दर्ज कराया था. हत्या मामले को लेकर करीब दो साल से आरोपी फरार चल रहा था. दो साल से हत्या मामले के फरार आरोपी पिता पुत्र को बछवाड़ा पुलिस ने किया गिरफ्तार 2वही बछवाड़ा थाना की पुलिस ने विशनपुर पंचायत के समसीपुर गांव निवासी त्रिवेणी राय का पुत्र रूदल राय व रुदल राय का पुत्र सुरज राय को उसके घर से गिरफ्तार कर लिया. मामले को लेकर बछवाड़ा थानाध्यक्ष अजित कुमार ने बताया कि गिरफ्तार दोनो आरोपी हत्या मामले के प्राथमिक अभियुक्त था. विगत दो वर्ष पुर्व विश्वनाथ राय कि पुत्री बबीता कुमारी की हत्या हुई थी. हत्या मामले में सात लोगो के खिलाफ मामला दर्ज कराया गया था. गुप्त सूचना के आधार पर पिता व पुत्र दोनो को उसके घर से गिरफ्तार कर लिया गया. उक्त दोनो आरोपी से पुछताछ कर उसे न्याययिक हिरासत बेगूसराय भेज दिया गया.

बेगूसराय,बछवाड़ा से सुजीत कुमार की रिपोर्ट

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
Share This Article