नालंदा: चौकीदार के ऊपर हुए गोलीबारी मामले में रहूई पुलिस ने अब तक तीन लोगों को किया गिरफ्तार, बैंक और ज्वेलरी दुकान में लूटपाट के इरादे से आए थे सभी

DNB Bharat Desk

- Sponsored Ads-

रहुई थाना क्षेत्र इलाके में चौकीदार पर फायरिंग मामले में दो वांछित फरार अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है।अब तक इस मामले में तीन लोगों को गिरफ्तार किया जा चुका है।घटना में प्रयुक्त देशी कट्टा एक कारतूस उपकरण बरामद किया जा चुका है।यह गिरफ्तारी पुलिस अधीक्षक नालन्दा के निर्देश पर त्वरित अनुसंधान के लिए गठित एसआईटी टीम द्वारा की गई है।

नालंदा: चौकीदार के ऊपर हुए गोलीबारी मामले में रहूई पुलिस ने अब तक तीन लोगों को किया गिरफ्तार, बैंक और ज्वेलरी दुकान में लूटपाट के इरादे से आए थे सभी 2गिरफ्तार अभियुक्तों में से एक मोहम्मद सिराज और दूसरा मोहम्मद मिराज उर्फ घोचा शामिल। डीएसपी संजय कुमार जायसवाल ने बताया कि अपराधकर्मियों द्वारा रहुई बाजार स्थित पंजाब नेशनल बैंक एवं ज्वेलर्स शॉप की लूट को अंजाम देने के फिराक में थे।

नालंदा: चौकीदार के ऊपर हुए गोलीबारी मामले में रहूई पुलिस ने अब तक तीन लोगों को किया गिरफ्तार, बैंक और ज्वेलरी दुकान में लूटपाट के इरादे से आए थे सभी 3लेकिन चौकीदार अलखदेव पासवान ने बहादुरी का परिचय देते हुए अपराधियों से हाथापाई कर घटना को होने करने से रोका। इस दौरान दोनों अपराधकर्मी से हाथापाई में चौकीदार जख्मी भी हो गये थे।गिरफ्तार अभियुक्तों का आपराधिक इतिहास पाया गया है, जिससे ज्ञात हुआ है कि अभियुक्त पिछले 10 वर्षों से अधिक नालंदा जिला में संगठित गिरोह बनाकर अपराध के क्षेत्र में सक्रिय हैं।

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
Share This Article