अश्लील फोटो वायरल करने सहित अन्य आरोप में प्राथमिकी दर्ज

DNB Bharat Desk

भगवानपुर। तेयाय ओपी क्षेत्र के एक गांव  की विवाहिता ने थाने में आवेदन देकर अश्लील फोटो वायरल करने सहित अन्य आरोप लगाते हुए प्राथमिकी दर्ज कराई है। इसमें बछवाड़ा थाना क्षेत्र के मजोस डीह निवासी राम सेवक सिंह के पुत्र राज कुमार को आरोपित किया है। 

- Sponsored Ads-

आवेदन में कहा गया है कि वह राजकोट में प्राइवेट जॉब करता है। सोशल मीडिया पर आपत्ति जनक भाषा का प्रयोग व  अश्लील एडिट  फ़ोटो व वीडियो बनाकर मेरे परिवार के लोगों को भेजता है।

वह मुझे मार डालने व किडनैप करने की भी धमकी देता है।आवेदन के आलोक में पुलिस ने कांड संख्या 188/25 दर्ज कर कार्रवाई कर रही है।

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
Share This Article