भूमिहार ब्राह्मण समाज के सभी गोत्र ने यह ठाना है निशुल्क विवाह एवं उपनयन कराना है – अंकित कुमार सिंह, अध्यक्ष

DNB Bharat Desk

जलेवार सेवा समिति के महर्षि वत्स ऋषि आश्रम मंझौल पर सभी गोत्रीय सम्मेलन एवं जानकी ब्रह्मर्षि विवाह एवं उपनयन समिति के सभी प्रमुख सदस्य बैठक में विस्तृत रूप से सभी गोत्र के सदस्य के साथ बैठक की अध्यक्षता कर रहे चितरंजन प्रसाद सिंह के नेतृत्व में सफलतापूर्वक को संपन्न कराया। इसी अवसर पर जिला जलेवार सेवा समिति के अध्यक्ष अंकित कुमार सिंह ने कहा कि यह हम सभी गोत्र के लिए सौभाग्य की बात है कि सभी गोत्र की बैठक वत्स आश्रम पर निःशुल्क विवाह एवं उपनयन को लेकर विस्तृत रूप से चर्चा किया गया एवं बनाने के लिए दिन-रात लगेंगे, जिससे समाज में एक बेहतर संदेश जाएगा।

- Sponsored Ads-

भूमिहार ब्राह्मण समाज के सभी गोत्र ने यह ठाना है निशुल्क विवाह एवं उपनयन कराना है - अंकित कुमार सिंह, अध्यक्ष 2इसी अवसर पर सामूहिक रूप से संचालन कर रहे समिति के महासचिव रामबाबू सिंह एवं कुमार अनिल ने कहा कि वर्तमान में सभी गोत्र के लोगों से चर्चा करते हुए सभी पंचायत में इस निःशुल्क विवाह एवं उपनयन को लेकर कोऑर्डिनेटर का नाम चयनित किया गया एवं पंचायत में इस कार्यक्रम के माध्यम से जागरूकता अभियान भी चलाया जाएगा, जिससे यह कार्यक्रम आनेवाले दिनों में सफल होगा। इसी अवसर पर जलेवार सेवा समिति के संयोजक सुदर्शन सिंह, नंदकिशोर सिंह, डॉ कांतिमोहन, रामचरित्र सिंह एवं अशोक सिंह ने कहा कि कार्यक्रम को बेहतर सफलतापूर्वक करने के लिए लगातार 3 महीने पूर्व से सभी जगह बैठक करते हुए विचार-विमर्श करके निःशुल्क विवाह एवं उपनयन को बिहार के पटल पर इस जिले का नाम रोशन हो एवं युवाओं के बीच एक बेहतर संदेश जाए, इसके लिए वृहत पैमाने पर कार्य किया जा रहा है।

भूमिहार ब्राह्मण समाज के सभी गोत्र ने यह ठाना है निशुल्क विवाह एवं उपनयन कराना है - अंकित कुमार सिंह, अध्यक्ष 3 इसी अवसर पर मुखिया काजल कुमारी, प्रो आशा सिंह ने कहा कि इस निःशुल्क विवाह एवं उपनयन से गरीब लड़कियों की शादी में समाज के द्वारा डिसीजन लिया जाएगा, जिससे वर-वधू का जीवन सफलतापूर्वक समाज से जुड़ा रहेगा व जीवन साकार होगा। इसी अवसर पर चंद्रचूड़ प्रसाद सिंह, शंभू सिंह, मोहन सिंह, रामनारायण सिंह ने कहा कि आज के इस बैठक में कई महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तृत रूप से चर्चा किया गया है। इन सभी बातों को धरातल पर लाने के लिए हम सभी सदस्य एकजुटता के साथ कार्य करेंगे। इसी अवसर पर जिला परिषद सदस्य बमबम चौधरी, मुखिया रमेश सिंह व अभाविप राज्य विश्वविद्यालय संयोजक सह समिति के सदस्य कन्हैया कुमार ने कहा कि युवाओं के बीच यह समिति निःशुल्क विवाह एवं उपनयन करके एक उत्कृष्ट संदेश देने का कार्य कर रहा है, जिससे युवा आज के समय में अपने सामाजिक हिंदू रीति-रिवाज व संस्कार के प्लेटफार्म से खिसक जाते हैं। इस कार्यक्रम से उनको सही रास्ते पर जीवन जीने का अवसर मिलेगा।

भूमिहार ब्राह्मण समाज के सभी गोत्र ने यह ठाना है निशुल्क विवाह एवं उपनयन कराना है - अंकित कुमार सिंह, अध्यक्ष 4इसी अवसर पर पूर्व मुखिया अवध किशोर सिंह, प्रो सीताराम, प्रभंजन, रोशन सिंह, जसवंत सिंह, नारायण सिंह, बद्रीनारायण सिंह, राजकिशोर शर्मा, राजीव सिंह इन सभी प्रमुख सदस्यों ने एक साथ हवन करते हुए इस कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए सभी बेगूसराय जिले के गाँव जाकर इस कार्यक्रम को धरातल पर जागरूकता लाते हुए निःशुल्क विवाह एवं उपनयन को सफल बनाने के लिए प्रयासरत रहेंगे। मौके पर रामसखा सिंह, अर्जुन सिंह, अमित कुमार सिंह गप्पू, शिवेश रंजन, दीपक कुमार, अंजनी प्रसाद सिंह, रामानंद सिंह, महेंद्र सिंह, अभय सिंह, विजय प्रसाद सिंह, उमेश सिंह, नीरज कुमार, ललन सिंह, विद्यानंद सिंह, रंजीत कुँवर, गुड्डू राय, जय प्रकाश चौधरी, रामपुकार सिंह महंत, महेन्द्र प्रसाद सिंह, पशुपतिनाथ शर्मा, रामदयाल भारती आदि उपस्थित थे।

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
Share This Article