तेघड़ा अनुमण्डल में नये एसडीओ राकेश कुमार ने पदभार ग्रहण किया

DNB Bharat Desk

निवर्तमान एसडीओ राकेश कुमार को भावपूर्ण विदाई दी गई तथा नये एसडीओ राकेश कुमार का लोगों ने गर्मजोशी के साथ स्वागत किया।

डीएनबी भारत डेस्क

सोमवार को तेघड़ा अनुमण्डल में नये एसडीओ के रूप में राकेश कुमार ने पदभार ग्रहण किया। वहीं अटल कलाम भवन में आयोजित समारोह में निवर्तमान एसडीओ राकेश कुमार को भावपूर्ण विदाई दी गई तथा नये एसडीओ राकेश कुमार का लोगों ने गर्मजोशी के साथ स्वागत किया।

तेघड़ा अनुमण्डल में नये एसडीओ राकेश कुमार ने पदभार ग्रहण किया 2

इस अवसर पर निवर्तमान एसडीओ राकेश कुमार ने कहा कि तेघड़ा में उन्हें जो असीम प्रेम मिला उसे भुलाया नहीं जा सकता। मौके पर डीएसपी रविन्द्र मोहन प्रसाद, बीडीओ संदीप कुमार पाण्डेय, सीओ कुमारी रश्मि, एएसडीएम अविनाश कुणाल, लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी पंकज कुमार, पूर्व वार्ड पार्षद कन्हैया कुमार, राजद नेता कामदेव यादव, रविन्द्र कुमार, अमरजीत राय मुखिया, जनार्दन यादव, मुन्ना कुमार, संजीव कुमार के अलावे बछवाड़ा के बीडीओ, सीओ तथा तेघड़ा और बरौनी नगर परिषद के कार्यपालक पदाधिकारी आदि मौजूद थे।

- Sponsored Ads-

बेगूसराय,तेघड़ा संवादाता शशीभूषण भारद्वाज

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
Share This Article