बेगूसराय के पूर्व नगर विधायक ने सैकड़ो महिलाओं के बीच समारोह पूर्वक किया मुफ्त में सेनेट्री पैड का वितरण

DNB Bharat Desk

शुक्रवार को सदर बेगूसराय की पूर्व विधायक श्रीमती अमिता भूषण ने प्रियदर्शिनी उड़ान योजना के तहत वीरपुर प्रखंड के बीरपुर पश्चिम पंचायत में शुक्रवार को स्थानीय महिलाओं के बीच स्वच्छता और स्वास्थ जागरूकता को बढ़ावा देने के उद्देश्यों से निःशुल्क सेनेट्री पैड वितरण समारोह पूर्वक किया ! महिलाओं के बीच वितरित इन सेनेट्री पैड्स का उत्पादन भी स्थानीय स्तर पर स्थानीय महिलाओं द्वारा ही किया जाता है। जिससे इन महिलाओं को रोजगार के अवसर भी उपलब्ध हो रहे हैं! 

- Sponsored Ads-

बेगूसराय के पूर्व नगर विधायक ने सैकड़ो महिलाओं के बीच समारोह पूर्वक किया मुफ्त में सेनेट्री पैड का वितरण 2श्रीमती भूषण ने मौके पर महिलाओं को संदेश देते हुए कहा कि आज महिलाओं के बीच फैल रही कई तरह की संक्रामक बीमारियों की सबसे बड़ी वजह माहवारी के दौरान गंदे कपड़े के इस्तेमाल की वजह से हो रहा है! ग्रामीण महिलाओं के साथ यह समस्या ज़्यादा बड़ी है! हमारी कोशिश प्रियदर्शिनी उड़ान योजना के माध्यम से महिलाओं में जागरूकता फैलाना है साथ ही स्थानीय स्तर पर जो महिलाएं पैड नहीं ख़रीद सकती हैं उन्हें मुफ्त में इसे उपलब्ध कराना है! 

बेगूसराय के पूर्व नगर विधायक ने सैकड़ो महिलाओं के बीच समारोह पूर्वक किया मुफ्त में सेनेट्री पैड का वितरण 3इन पैड्स का निर्माण भी स्थानीय स्तर पर पकड़ी में लगे वेंडिंग मशीन में किया जाता है जहाँ महिलाएँ रोज़गार भी पा रही हैं! महिला कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्रीमती अलका लांबा जी के सौजन्य से यह मशीन लगाया गया है जिसका भरपूर लाभ महिलाओं को मिल रहा है! कांग्रेस पार्टी और राहुल गांधीजी का स्पष्ट मानना है की स्वस्थ महिला ही स्वस्थ समाज की धुरी होती है!

 बेगूसराय के पूर्व नगर विधायक ने सैकड़ो महिलाओं के बीच समारोह पूर्वक किया मुफ्त में सेनेट्री पैड का वितरण 4सैकड़ो की संख्या में जुटी महिलाओं को महिला जिलाध्यक्ष गायत्री देवी ने भी संबोधित किया!मौके पर  प्रखंड अध्यक्ष धर्मराज सहनी,अमित कुमार, जितेन्द्र साह,काजल कुमारी, मुर्शिदा ख़ातून, बबीता देवी, सुनीता देवी, रीना देवी, रेणु देवी, इंदिरा देवी सहित सैकड़ों महिलाएँ और कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Share This Article