मुख्यमंत्री ने पंचायत में खेल मैदान का किया वर्चुअल शिलान्यास

DNB Bharat Desk

खोदावंदपुर| गुरुवार को खोदाबंदपुर प्रखंड के श्री दुर्गा प्लस टू उच्च विद्यालय मेघौल, प्रखंड मुख्यालय खोदाबंदपुर ,किसान प्लस टू उच्च विद्यालय तारा बरियारपुर, सहित सभी पंचायतों में खेल मैदान निर्माण कार्य का शिलान्यास किया गया ।मुख्यमंत्री नीतीश कुमार वर्चुअल तरीके से शिलान्यास में भाग लिया ।जबकि खुदाबांदपुर प्रखंड मुख्यालय में इस मौके पर सशरीर पी ओ मनरेगा मनीष झा ,मुखिया शोभा देवी , पंचायत रोजगार सेवक ललन कुमार , भेंडर एवं अन्य मनरेगा कुर्मी और मनरेगा मजदूर मौजूद थे

- Sponsored Ads-

मुख्यमंत्री ने पंचायत में खेल मैदान का किया वर्चुअल शिलान्यास 2श्री दुर्गा प्लस टू उच्च विद्यालय में मेघौल परिसर में मुखिया पुरुषोत्तम सिंह की उपस्थिति में मजदूरों द्वारा खेल मैदान निर्माण कार्य का शुभारंभ किया गया । इसके अलावे बरियारपुर पूर्वी पंचायत, बाड़ा पंचायत ,दौलतपुर पंचायत ,फफौत पंचायत और सागी पंचायत में भी खेल मैदान निर्माण कार्य का श्री गणेश किया गया।

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
Share This Article