नालंदा: पर्ची बांट रहे BJP के 4 कार्यकर्ता हिरासत में, डॉ. सुनील ने SI पर लगाया ‘RJD समर्थक’ होने का आरोप। बोले- दारोगा जानबूझकर कर रहा परेशान

DNB Bharat Desk
- Sponsored Ads-

बिहारशरीफ में गुरुवार को मतदान के दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं को हिरासत में लिए जाने पर बवाल हो गया। वार्ड 16 में बूथ संख्या 226 से 232 के पास पर्ची बांट रहे चार लोगों को बिहार थाना के एसआई रवि कुमार ने हिरासत में ले लिया। इस पर भाजपा प्रत्याशी डॉ. सुनील कुमार ने दारोगा पर आरजेडी समर्थक होने और जानबूझकर परेशान करने का आरोप लगाया है।

डॉ. सुनील कुमार ने बताया कि वे अंबेर तीन-मुहानी पर थे, जहां उनके कार्यकर्ता वोटर्स स्लिप बांट रहे थे, जिस पर उनका नाम और नंबर था। उन्होंने आरोप लगाया कि एसआई रवि कुमार ने उनके चार लड़कों को उठा लिया और धमकाते हुए कहा कि तुम लोग को यहां काम नहीं करने देंगे, वोट देने नहीं देंगे। डॉ. सुनील ने कहा कि उन्होंने इसकी शिकायत प्रशासन से की है।वहीं, वार्ड 16 के पार्षद प्रतिनिधि आशीष रंजन ने बताया कि वे लोग बूथ से करीब 150 मीटर की दूरी पर थे।

नालंदा: पर्ची बांट रहे BJP के 4 कार्यकर्ता हिरासत में, डॉ. सुनील ने SI पर लगाया 'RJD समर्थक' होने का आरोप। बोले- दारोगा जानबूझकर कर रहा परेशान 2उन्होंने कहा कि बीएलओ द्वारा घर-घर पर्ची नहीं पहुंचाई गई थी, इसलिए वे मतदाताओं की मदद के लिए पर्ची बनाकर दे रहे थे। आशीष रंजन ने आरोप लगाया कि दारोगा ने जबरदस्ती चार लोगों को हिरासत में लिया और सारा सामान (वोटर लिस्ट, पर्ची) भी ले गए। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि एसआई रवि कुमार ने उन्हें जानने-पहचानने के बावजूद उनके साथ हाथापाई की और धमकी दी।

Share This Article