के भगवानपुर थाना क्षेत्र के हरिचक गांव में पंचायत करने आये पंच
डीएनबी भारत डेस्क

बेगूसराय जिले के भगवानपुर थाना क्षेत्र के हरिचक गांव में पंचायत करने आये पंचों को मारपीट कर गम्भीर रूप से घायल करने का मामला प्रकाश में आया है।इस मामले में थाना क्षेत्र के संजात पंचायत के हरिचक गांव वार्ड संख्या 13 निवासी स्व.लखन महतों के पुत्र बनारसी महतो ने थाना में आवेदन देकर प्राथमिकी दर्ज कराई है।
प्राथमिकी में कहा है कि विगत मंगलवार को उसके साथ स्व.बिंदेश्वरी महतों के पुत्र मनोज महतो के साथ चल रहे आपसी मतभेद को दूर करने के लिए पंचायत बुलाई गई थी।जिसमें पंच के रूप में गांव के ही नरेश महतो, राजीव रंजन सिंह, योगेन्द्र महतो, संजय महतो, राजकमल महतो,विनो महतो व अशर्फी महतो उपस्थित हुए।
उपरोक्त पंचो ने गहन विचार विमर्श के उपरांत कहा कि उसके द्वारा बनाए गए प्रधानमंत्री आवास अपने हक हिस्सा से छः इंच कम जमीन में बनाया गया है। बावजूद मनोज महतो मोबाइल फोन पर आपत्ति दर्ज कराते हुए अपने चचेरा भाई प्रदीप कुमार, पुत्र मनीष कुमार, पत्नी पिंकी देवी किसी भी हालत में घर का निर्माण कार्य को अवरूद्ध करने का आदेश दिया। उपरोक्त लोग आदेश मिलते ही उसका नवनिर्मित दिवाल को गिरा दिया गया।
पंचों के द्वारा इसका विरोध किया गया। विरोध से तिलमिला कर उपरोक्त लोगों ने लाठी डंडे से पंचों पर लगातार प्रहार करना शुरू कर दिया। जिसमें बिनो महतो आंशिक रूप व संजय महतो गम्भीर रूप से घायल हो गया। उन्होंने अपने आवेदन में कहा है कि संजय महतो बेगूसराय के एक निजी अस्पताल के गहन चिकित्सा कक्ष में जीवन मौत से जूझ रहा है। सीटी स्कैन में डाक्टर ने बताया है कि उसका सिर बुरी तरह फटा हुआ है उसका सिर का हड्डी टुट चुका है। उक्त मामले में थानाध्यक्ष चंदन कुमार ने थाना कांड संख्या 216/25 दर्ज घटना की जांच में जुट गए हैं।
बेगूसराय भगवानपुर संवाददाता गणेश प्रसाद की रिपोर्ट