डीएनबी भारत डेस्क
बेगूसराय जिले के भगवानपुर थाना में नव पदस्थापित थानाध्यक्ष चंदन कुमार ने योगदान दिया है। इससे पूर्व वे जीरोमाइल थाना में पदस्थापित थे। थानाध्यक्ष श्री कुमार ने बताया कि क्राईम कंट्रोल व शराब धंधेबाजों पर नकेल कसना उनकी पहली प्राथमिकता होगी।
उन्होंने पब्लिक कार्य करने पर अपनी कटिबद्धता जाहिर किया। पुलिस व पब्लिक के बीच अच्छा संबंध स्थापित किया जाएगा। आमलोगों को किसी तरह की परेशानी न हो इसका भी ध्यान रखा जाएगा।
बेगूसराय भगवानपुर संवाददाता गणेश प्रसाद की रिपोर्ट