नाबालिग युवक के साथ मारपीट करने वाला गिरफ्तार

DNB Bharat

बेगूसराय जिला के वीरपुर थानाक्षेत्र का मामला, बेगूसराय एसपी योगेन्द्र कुमार के निर्देश पर की गई कार्रवाई में आरोपी गिरफ्तार।

डीएनबी भारत डेस्क 

बेगूसराय जिला के वीरपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत जिंदपुर निवासी मो तौहिद की पत्नी वसीमा खातून ने अपने ही ग्रामीण मो नवाजी के पुत्र मो अकवर पर वीरपुर थाना में आवेदन देकर आरोप लगाया है कि मेरे 15 वर्षीय पुत्र आशियाफ व उसके साथी कैशर को इस्कुल की पढ़ाई छोड़कर मस्जीद में झारु पोंछा करने को कहा।

- Sponsored Ads-

मेरे पुत्र द्वारा ऐसा करने से इन्कार करने पर मस्जीद से रूपए चुरा लेने का झुठा आरोप लगाते हुए हांथ को उलटा कर रस्सी से बांध कर मारते मारते वेहेश कर देने का आरोप लगाते हुए मामला दर्ज कराई है। इस संबंध में थानाध्यक्ष समरेंद्र कुमार ने बताया कि दर्ज प्राथमिकी के अनुसार पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मो अकवर को गिरफतार कर जेल भेज दिया।

बेगूसराय वीरपुर संवाददाता गोपल्लव झा

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
TAGGED:
Share This Article