मंझौल बस स्टैंड दुकान में शार्ट सर्किट से लगी आग, लाखों का नुकसान

DNB Bharat

बेगूसराय जिला के मंझौल बस स्टैंड के पास शार्ट सर्किट से तीन दुकान में लगी, लगभग 05 लाख की क्षति।

डीएनबी भारत डेस्क 

बेगूसराय जिला के सहायक थाना मंझौल क्षेत्र अंतर्गत बस स्टैंड के पास शनिवार की देर रात शार्ट सर्किट से तीन दुकान में भीषण आग लग गई। इस घटना में तीनों दुकानदार के लगभग 05 लाख का नुकसान का अनुमान लगाया जा रहा है।

- Sponsored Ads-

गणिमत रही कि स्थानीय लोगों ने फायर ब्रिगेड को सूचना दी और स्थानीय लोगों की मदद से आग पर देर रात्रि में आग पर काबू पाया जा सका और बड़ा हादसा टला। दुकानदार मंझौल पंचायत गांव निवासी आजाद कुमार कपड़ा लॉन्ड्री के दुकान से बिजली के शार्ट सर्किट से आग की लपेटा निकला
था और धीरे-धीरे बगल के संजय कुमार सिंह के आलू के गद्दी की दुकान और कन्हैया कुमार के मिठाई की दुकान आग ने अपनी आगोश में ले लिया।

इस घटना के संबंध में लॉन्ड्री के दुकानदार आजाद कुमार ने बताया कि एक लाख रुपया के ग्राहक के कपड़े जल गए। जबकि आलू गद्दी के मालिक संजय कुमार ने बताया कि लगभग सवा दो लाख रुपये की क्षति हुई है। वहीं मिठाई दुकानदार अनमोल कुमार ने बताया कि दो लाख रुपयाशका नुकसान हुई है। सहायक थाना मंझौल पुलिस आग लगने के मामले की जांच कर रही है।

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
TAGGED:
Share This Article