खोदावंदपुर में चोरी मामले में फिंगरप्रिंट विशेषज्ञ की टीम और डीएसपी ने किया घटनास्थल का निरीक्षण व जांच

DNB Bharat Desk

खोदावंदपुर प्रखंड क्षेत्र में गत 12 दिसंबर की रात थाना क्षेत्र के बाड़ा गांव में अवकाश प्राप्त प्राध्यापक कृष्ण कुमार झा के घर में हुई चोरी की जांच फिंगरप्रिंट विशेषज्ञों की टीम ने शनिवार को की। पटना से आए फिंगरप्रिंट विशेषज्ञों की टीम में एस आई  विजय कुमार आजाद एवं मोहम्मद अनवर ने घटनास्थल का गहन जांच पड़ताल किया और आवश्यक साक्षय संग्रह किया ।इधर एसडीपीओ मंझौल नवीन कुमार ने भी शनिवार को घटनास्थल पर पहुंचकर पीड़ित प्राध्यापक से आवश्यक पूछताछ किया एवं घटनास्थल का गहन निरीक्षण किया। पीड़ित गृहस्वामी ने पुलिस उपाधीक्षक से डॉग एस्कॉर्ट बुलाने का अनुरोध किया तथा  शीघ्र इस मामले का उद्वेदन का आग्रह किया ।विनय पूर्वक उन्होंने कहा हुजूर मैं लुट चुका हूं  प्लीज कोई उपाय कीजिए ।

- Sponsored Ads-

खोदावंदपुर में चोरी मामले में फिंगरप्रिंट विशेषज्ञ की टीम और डीएसपी ने किया घटनास्थल का निरीक्षण व जांच 2अपराधी को जल्दी से जल्दी पकड़िए। सीडीपीओ नवीन कुमार ने थाना अध्यक्ष मिथिलेश कुमार को इस मामले के उद्वेदन हेतु आवश्यक दिशा निर्देश दिया। बताते चले कि शुक्रवार देर रात  प्रोफेसर कृष्ण कुमार झा के घर में अज्ञात चोरों के द्वारा 30000 नगदी समेत  करीब 10 लाख मूल्य के सोना चांदी के जेवरात एवं  कीमती वस्त्र चोरी कर ली गई है। घटना के वक्त गृह स्वामी घर में नहीं थे। वह स परिवार अपने पत्नी का इलाज कराने रांची गए हुए थे ।घर सुना था इसी बीच चोरों ने अपना हाथ साफ किया। घटना के चार दिन बाद भी पुलिस मामले का उद्वेदन करने में अब तक विफल है। थाना अध्यक्ष मिथिलेश कुमार ने शीघ्र ही मामले के उद्वेदन का दावा करते हुए कहा है कि पुलिस मामले की गहराई से जांच कर रही है जल्द कांड का उद्वेदन कर लिया जाएगा।

12 दिसंबर की रात थाना क्षेत्र के बाड़ा गांव में अवकाश प्राप्त प्राध्यापक कृष्ण कुमार झा के घर में हुई चोरी की जांच फिंगरप्रिंट विशेषज्ञों की टीम ने शनिवार को की। पटना से आए फिंगरप्रिंट विशेषज्ञों की टीम में एस आई  विजय कुमार आजाद एवं मोहम्मद अनवर ने घटनास्थल का गहन जांच पड़ताल किया और आवश्यक साक्षय संग्रह किया ।इधर एसडीपीओ मंझौल नवीन कुमार ने भी शनिवार को घटनास्थल पर पहुंचकर पीड़ित प्राध्यापक से आवश्यक पूछताछ किया एवं घटनास्थल का गहन निरीक्षण किया। पीड़ित गृहस्वामी ने पुलिस उपाधीक्षक से डॉग एस्कॉर्ट बुलाने का अनुरोध किया तथा  शीघ्र इस मामले का उद्वेदन का आग्रह किया ।विनय पूर्वक उन्होंने कहा हुजूर मैं लुट चुका हूं प्लीज कोई उपाय कीजिए ।

अपराधी को जल्दी से जल्दी पकड़िए। सीडीपीओ नवीन कुमार ने थाना अध्यक्ष मिथिलेश कुमार को इस मामले के उद्वेदन हेतु आवश्यक दिशा निर्देश दिया। बताते चले कि शुक्रवार देर रात  प्रोफेसर कृष्ण कुमार झा के घर में अज्ञात चोरों के द्वारा 30000 नगदी समेत  करीब 10 लाख मूल्य के सोना चांदी के जेवरात एवं  कीमती वस्त्र चोरी कर ली गई है। घटना के वक्त गृह स्वामी घर में नहीं थे। वह स परिवार अपने पत्नी का इलाज कराने रांची गए हुए थे ।घर सुना था इसी बीच चोरों ने अपना हाथ साफ किया। घटना के चार दिन बाद भी पुलिस मामले का उद्वेदन करने में अब तक विफल है। थाना अध्यक्ष मिथिलेश कुमार ने शीघ्र ही मामले के उद्वेदन का दावा करते हुए कहा है कि पुलिस मामले की गहराई से जांच कर रही है जल्द कांड का उद्वेदन कर लिया जाएगा।

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
Share This Article