समस्तीपुर पहुंचे DIG मनोज कुमार तिवारी: प्रशिक्षु दरोगाओं से लिखवाई केस डायरी, दिए फील्ड वर्क के टिप्स

DNB Bharat Desk

समस्तीपुर:दरभंगा परिक्षेत्र के डीआईजी मनोज कुमार तिवारी समस्तीपुर पहुंचे। इस दौरान उन्होंने एसपी कार्यालय में जिले के पुलिस पदाधिकारी के साथ समीक्षा बैठक की। इस दौरान डीआईजी ने जिले के अलग-अलग थानों में प्रशिक्षण ले रहे सब इंस्पेक्टरों के साथ प्राथमिकी, केस डायरी और अनुसंधान के बारे में जानकारी दी।

डीआईजी ने कहा कि प्रशिक्षण के दौरान नियम का पालन बहुत जरूरी है। जिसमें आपकी डेली रूटीन भी शामिल है। कुछ प्रशिक्षु पुलिस पदाधिकारी से उन्होंने प्राथमिकी सीट और डायरी कैसे लिख रहे हैं, उससे प्रैक्टीकल करा कर भी देखा। बाद में पत्रकारों से बातचीत करते हुए डीआईजी ने कहा कि समीक्षा के साथ ही आने वाले महाशिव रात्रि, होली पर जिले की सुरक्षा कैसी हो, इस विन्दु पर भी चर्चा की गई और रूप रेखा तैयार किया गया। होली के दौरान बड़े पैमाने पर विदेशी शराब की तस्करी की संभावना से इनकार नहीं किया जा सकता, ऐसी स्थिति में जिले में शराब नहीं पहुंचे इस बिन्दु पर एसपी व तमाम एसडीपीओ के साथ समीक्षा की गई।

समस्तीपुर पहुंचे DIG मनोज कुमार तिवारी: प्रशिक्षु दरोगाओं से लिखवाई केस डायरी, दिए फील्ड वर्क के टिप्स 2डीआईजी ने कहा कि जिले में हाल के दिनों में घटित अपराधिक घटनाओं के बारे में पुलिस पदाधिकारी के साथ समीक्षा की गई। ताजपुर में हुए निजी स्कूल के शिक्षक की गोली मार हत्या मामले पर भी जांच की दिशा पर जानकारी ली गई। उन्होंनें कहा कि जल्द ही इस मामले का खुलासा पुलिस कर लेगी। इसके साथ ही उजियारपुर और दलसिंहसराय में हुए हत्या की जानकारी ली गई और पुलिस टीम को आवश्यक निर्देश दिया गया है।

Share This Article