बेगूसराय में ट्रक व स्विफ्ट डिजायर कार की टक्कर में कार चालक की मौत, परिजनों में मचा कोहराम

DNB Bharat Desk

 

घटना नावकोठी थाना क्षेत्र के पहसारा के समीप की है।

डीएनबी भारत डेस्क

बेगूसराय में लगातार रफ्तार का कहर देखने को मिल रहा है। इसी कड़ी में एक बार फिर तेज रफ्तार ट्रक ने एक स्विफ्ट डिजायर कार में भीषण टक्कर मार दिया। इस भीषण टक्कर में स्विफ्ट डिजायर कार चालक की घटनास्थल पर ही दर्दनाक मौत हो गई। वहीं इस मौत की खबर लगते ही परिजनों में कोहराम मच गया। घटना नावकोठी थाना क्षेत्र के पहसारा के समीप की है।

- Sponsored Ads-

बेगूसराय में ट्रक व स्विफ्ट डिजायर कार की टक्कर में कार चालक की मौत, परिजनों में मचा कोहराम 2मृतक युवक की पहचान सिंघौल थाना क्षेत्र के उलाव गांव के रहने वाले राजकुमार शर्मा का पुत्र सोनू कुमार शर्मा के रूप में की गई है। परिजनों ने बताया है कि सोनू कुमार शर्मा अपना स्विफ्ट डिजायर कार चलाकर अकेले ही पत्नी को लाने के लिए ससुराल जा रहा था।तभी तेज रफ्तार ट्रक ने पहसारा के पास जबरदस्त स्विफ्ट डिजायर कार में भीषण टक्कर मार दिया। इस हादसे में सोनू कुमार की घटनास्थल पर ही दर्दनाक मौत हो गई।

बेगूसराय में ट्रक व स्विफ्ट डिजायर कार की टक्कर में कार चालक की मौत, परिजनों में मचा कोहराम 3वहीं मौत की खबर लगते ही परिजन एवं पत्नी का रो रो कर बुरा हाल हो गया।वहीं स्थानीय लोगों ने इस घटना की सूचना नावकोठी थाना पुलिस को दी मौके पर नावकोठी थाने के पुलिस पहुंचकर शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए बेगूसराय सदर अस्पताल भेज दिया और आगे की कार्रवाई में जुटी हुई है। मिली जानकारी के अनुसार ट्रक चालक ट्रक छोड़कर मौके से फरार हो गया हालांकि पुलिस ने ट्रक को जब्त कर लिया।

डीएनबी भारत डेस्क

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
Share This Article