बछवाड़ा में अज्ञात बाइक की ठोकर साईकिल सवार वृद्ध घायल, सीएचसी में भर्ती

DNB Bharat Desk

 

डीएनबी भारत डेस्क 

थाना क्षेत्र के रानी एक पंचायत स्थित बछवाड़ा बाजार में मंगलवार की दोपहर अज्ञात मोटरसाइकिल की ठोकर से साइकिल सवार एक वृद्ध गंभीर रुप से घायल हो गया। स्थानीय लोगों के द्वारा घायल वृद्ध को इलाज के लिए समुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र बछवाड़ा में भर्ती कराया।

- Sponsored Ads-

घायल की पहचान थाना क्षेत्र के रानी दो पंचायत के बेगमसराय गांव निवासी स्व मो रोजा मियां का पुत्र मो इदरीश के रूप में की गयी है। स्थानीय लोगों ने बताया कि घायल वृद्ध साइकिल पर सवार होकर बछवाड़ा बाजार से वापस अपने घर बेगसराय जा रहा था। उसी दौरान रास्ते में तेज रफ़्तार अज्ञात मोटरसाइकिल ने ठोकर मार दिया।

बछवाड़ा में अज्ञात बाइक की ठोकर साईकिल सवार वृद्ध घायल, सीएचसी में भर्ती 2जिस कारण उक्त वृद्ध व्यक्ति घायल हो गया। जब तक स्थानीय लोगों ने वृद्ध को उठाया तब तक मोटरसाइकिल चालक मोटरसाइकिल लेकर फरार हो गया। स्थानीय लोगों ने बताया उक्त घायल वृद्ध प्रतिदिन साइकिल पर सवार होकर गांव गांव टुटे हुए छाता को मरम्मती करने का काम करता है।

डीएनबी भारत डेस्क

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
Share This Article