समस्तीपुर में मॉब लिंचिंग की कोशिश: बच्चा चोरी के शक में महिला को खंभे से बांधकर पीटा, 112 की टीम ने भीड़ से छुड़ाया

DNB Bharat Desk

समस्तीपुर मुफस्सिल थाना क्षेत्र के केव्स निजामत  गांव में उस वक्त अफरा-तफरी मच गई, जब ग्रामीणों ने बच्चा चोरी के संदेह में एक महिला को पकड़ लिया। देखते ही देखते मौके पर भारी भीड़ जमा हो गई और स्थिति तनावपूर्ण हो गई।

- Sponsored Ads-

 उत्तेजित लोगों ने महिला के साथ मारपीट शुरू कर दी, जिससे मॉब लिंचिंग जैसी गंभीर स्थिति उत्पन्न होने लगी। हालांकि, स्थानीय लोगों द्वारा सूचना दिए जाने के तुरंत बाद 112 पुलिस की टीम ने मौके पर पहुंचकर महिला को भीड़ के चंगुल से छुड़ाया और अपनी हिरासत में ले लिया। पकड़े जाने के बाद ग्रामीणों का गुस्सा फूट पड़ा और उन्होंने महिला की पिटाई कर दी। 

समस्तीपुर में मॉब लिंचिंग की कोशिश: बच्चा चोरी के शक में महिला को खंभे से बांधकर पीटा, 112 की टीम ने भीड़ से छुड़ाया 2मौके पर पहुंची डायल 112 की टीम ने सूझबूझ का परिचय देते हुए आक्रोशित भीड़ को शांत कराया और महिला को सुरक्षित थाने ले गई। पुलिस की इस तत्परता की वजह से एक बड़ी अनहोनी टल गई। पुलिस अब इस बिंदु पर गहन जांच कर रही है कि महिला का गांव में आने का उद्देश्य क्या था और इस घटना में उसकी मंशा क्या थी। 

समस्तीपुर में मॉब लिंचिंग की कोशिश: बच्चा चोरी के शक में महिला को खंभे से बांधकर पीटा, 112 की टीम ने भीड़ से छुड़ाया 3मामले की गंभीरता को देखते हुए मुफस्सिल थानाध्यक्ष अजीत कुमार ने स्थिति स्पष्ट की है। उन्होंने बताया कि प्रारंभिक जांच में पकड़ी गई महिला मानसिक रूप से विक्षिप्त प्रतीत हो रही है। पुलिस फिलहाल उसके परिवार से संपर्क साधने की कोशिश कर रही है फिलहाल, पुलिस प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि वे किसी भी अफवाह पर ध्यान न दें और कानून को अपने हाथ में न लें।

 समस्तीपुर में मॉब लिंचिंग की कोशिश: बच्चा चोरी के शक में महिला को खंभे से बांधकर पीटा, 112 की टीम ने भीड़ से छुड़ाया 4पुलिस महिला की मेडिकल जांच और अन्य कानूनी प्रक्रियाओं को पूरा करने में जुटी है ताकि घटना की पूरी सच्चाई सामने आ सके। गांव में स्थिति अब नियंत्रण में है, लेकिन सुरक्षा के लिहाज से पुलिस मामले पर नजर बनाए हुए है।

समस्तीपुर संवाददाता अफरोज आलम की रिपोर्ट

Share This Article