खोदावंदपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत मोहनपुर गांव की घटना
डीएनबी भारत डेस्क

बेगूसराय में अपराधियों का तांडव एक बार फिर देखने को मिला जहां बेख़ौफ़ अपराधियों ने बीएससी नर्सिंग छात्र की गोली मारकर निर्मम तरीके से हत्या कर दी गई है। इस हत्या के बाद इलाके में सनसनी फैली हुई है। पुलिस ने घटनास्थल से तीन खोखा बरामद किया है।
आपको बताते चले कि खोदावंदपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत मोहनपुर गांव में प्रेम प्रसंग को लेकर एक बीएससी नर्सिंग छात्र युवक की गोली मारकर निर्मम हत्या कर दी गई। मृतक युवक की पहचान मोहनपुर गांव के वार्ड- 12 निवासी योगेंद्र पासवान के 22 वर्षीय पुत्र प्रियांशु राज के रूप में हुई है, जो बीएससी नर्सिंग का छात्र था। बताया जाता है कि प्रियांशु पटना में परीक्षा देकर रात में ही घर लौटा था। इसी दौरान अज्ञात अपराधियों ने उसे निशाना बनाते हुए सिर में गोली मार दी, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। इस घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई।
सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल को घेराबंदी कर जांच शुरू की। पुलिस ने घटनास्थल से तीन खोखा (खाली कारतूस), एक बाइक और एक मोबाइल फोन बरामद किया है। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया गया है। परिजनों के अनुसार बताया जाता है कि प्रेम प्रसंग को लेकर हत्या किए जाने का आरोप लगाते हुए बताया कि उनके पुत्र का कुछ लोगों से पहले से विवाद चल रहा था और साजिश के तहत इस वारदात को अंजाम दिया गया। वहीं पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है, संदिग्धों से पूछताछ की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और वैज्ञानिक साक्ष्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

इस घटना की सूचना मिलते ही एसपी मनीष स्वयं घटनास्थल के लिए रवाना हो गए। उन्होंने बताया है कि मोहनपुर गांव में एक युवक की हत्या हुई है। हत्या के कारणों का फिलहाल खुलासा नहीं हो पाया है। सभी पहलुओं से जांच की जा रही है और जांच पूरी होने के बाद ही स्पष्ट हो पाएगा कि आखिर युवक की हत्या किस वजह से की गई। एसपी ने बताया कि पूरे मामले में प्रेस विज्ञप्ति जारी कर आधिकारिक जानकारी दी जाएगी। वहीं, गांव में तनाव की स्थिति को देखते हुए अतिरिक्त पुलिस बल की तैनाती कर दी गई है। इस घटना की सूचना मिलते ही एसपी मनीष ने बताया कि घटनास्थल पर एफएसएल (फॉरेंसिक साइंस लैब) की टीम को भी बुलाया गया है, जो वैज्ञानिक तरीके से साक्ष्य जुटाने में लगी हुई।
डीएनबी भारत डेस्क