सरौंजा गोलीकांड में शामिल अपराधी की जल्द होगी गिरफ्तारी- एसपी बेगूसराय

DNB Bharat

17 अक्टूबर मंगलवार शाम को वीरपुर थानाक्षेत्र अंतर्गत सरौंजा में अपराधियों ने एक युवती को गोलीमार कर किया था घायल

डीएनबी भारत डेस्क 

बेगूसराय जिला पुलिस अधीक्षक योगेंद्र कुमार ने बुधवार की दोपहर वीरपुर थाना पहुंचकर हाल के दिनों में थानाक्षेत्र अंतर्गत हुए आपराधिक घटनाओं की विस्तृत जानकारी ली और घटना में शामिल अपराधियों की गिरफ्तार को लेकर स्पेशल टीम का गठन किया। जिसमें प्रमुख रूप से मंगलवार की देर शाम थाना क्षेत्र के सरौंजा गांव में घटित गोलीकांड मामले को लेकर अनुसंधान की समीक्षा की।

- Sponsored Ads-

उन्होंने थानाध्यक्ष कार्यालय में बेगूसराय सदर एसडीपीओ अमीत कुमार, बरौनी अंचल निरीक्षक मदन कुमार व थानाध्यक्ष सह इंस्पेक्टर कुमार पल्लव के साथ घंटो बात की। इस दौरान एसपी ने पर्रा पंचायत के ग्राम प्रधान मो.असजद सहित सरौंजा गांव के दर्जनों लोगों से भी पूछताछ भी की। इस दौरान एसपी ने बताया कि उन्हें सूचना मिली थी कि सरौंजा गांव में किसी ने मंगलवार की देर शाम में एक युवती को गोली मारकर घायल कर दिया था।

गोली युवती के बांह में लगी है, इलाज के बाद उसकी स्थिति सामान्य है। इस मामले में युवती के माता-पिता व उसके रिश्तेदारों से भी पूछताछ की गई है। पीड़िता का बयान भी लिया जा चुका है। उन्होंने किसी पर शक नहीं होने के बात कही है। घटनास्थल पर अंधेरा के कारण आरोपी की पहचान नहीं कर पाई थी। इस घटना को गंभीरता से लेते हुए उन्होंने आरोपियों की शिनाख्त कर जल्द गिरफ्तारी की बात कही।

बताया जाता है कि जिला पुलिस तकनीकी टीम के माध्यम से घटना के उद्भेदन में लगी है। साथ ही उन्होंने बताया कि घायल युवती के स्कूल, कोचिंग व उसके सहेलियों से भी पुलिस पूछताछ कर रही है। आरोपी जो भी होंगे वे बख्से नहीं जाएंगे। उसके विरुद्ध कड़ी से कड़ी कार्रवाई की जाएगी। मौके पर थाना के सब इंस्पेक्टर वीरेंद्र कुमार, अनील कुमार मिश्रा, एएसआई विनोद कुमार प्रसाद आदि मौजूद थे।

बेगूसराय वीरपुर संवाददाता गोपल्लव झा

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
TAGGED:
Share This Article