समस्तीपुर: पुलिसकर्मी का हथियार छीनने की कोशिश में युवक गिरफ्तार, महिला से छेड़खानी के आरोप में युवक हिरासत में लेकर लाया गया था अस्पताल

DNB Bharat Desk

समस्तीपुर सदर अस्पताल में उस समय हड़कंप मच गया जब महिला से छेड़खानी के आरोप में पकड़ा गया एक युवक पुलिसकर्मी का हथियार छीनने की कोशिश करने लगा जानकारी के अनुसार, उजियारपुर थाना क्षेत्र की एक महिला घास काटकर घर लौट रही थी। 

- Sponsored Ads-

समस्तीपुर: पुलिसकर्मी का हथियार छीनने की कोशिश में युवक गिरफ्तार, महिला से छेड़खानी के आरोप में युवक हिरासत में लेकर लाया गया था अस्पताल 2इसी दौरान कोरबद्दा महादेव स्थान के पास एक युवक ने पहले उसे धक्का मारा और बाद में खदेड़कर मारपीट भी की। महिला के शोर मचाने पर स्थानीय लोगों ने डायल 112 टीम को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने आरोपी युवक को हिरासत में लिया और मेडिकल जांच के लिए सदर अस्पताल लेकर आई।

 समस्तीपुर: पुलिसकर्मी का हथियार छीनने की कोशिश में युवक गिरफ्तार, महिला से छेड़खानी के आरोप में युवक हिरासत में लेकर लाया गया था अस्पताल 3गाड़ी से उतरते ही युवक ने डायल 112 के सिपाही और एएसआई का हथियार छीनने का प्रयास किया। हालांकि वहां मौजूद पुलिसकर्मियों और लोगों की मदद से उसे तुरंत काबू में कर लिया गया। डायल 112 टीम के जमादार सुरेंद्र राम ने बताया कि युवक नशे की हालत में था और अपना नाम-पता भी स्पष्ट रूप से नहीं बता पा रहा था। 

समस्तीपुर: पुलिसकर्मी का हथियार छीनने की कोशिश में युवक गिरफ्तार, महिला से छेड़खानी के आरोप में युवक हिरासत में लेकर लाया गया था अस्पताल 4महिला से छेड़खानी और पुलिसकर्मी का हथियार छीनने की कोशिश के मामले में उसे मुफस्सिल थाने को सौंप दिया गया है।

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
Share This Article