कैमूर में राजनीतिक झंडा लगाने को लेकर बवाल –  राजद और जन सुराज समर्थकों में झड़प, एक युवक गंभीर रूप से घायल

DNB Bharat Desk

कैमूर जिले के सोनहन थाना क्षेत्र के रामपुर गांव में रविवार की शाम राजनीतिक झंडा लगाने को लेकर राजद कार्यकर्ताओं और जन सुराज समर्थकों के बीच झड़प हो गई। इस घटना में सुनील कुमार (24 वर्ष) गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे इलाज के लिए भभुआ सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

- Sponsored Ads-

जानकारी के अनुसार, राजद कार्यकर्ता गांव में पार्टी का झंडा लगाने पहुंचे थे। जब उन्होंने सुनील कुमार के घर के सामने झंडा लगाने की कोशिश की, तो उसने विरोध किया। इसी दौरान विवाद बढ़ गया और राजद कार्यकर्ताओं ने कथित रूप से लाठी-डंडों से हमला कर दिया।

कैमूर में राजनीतिक झंडा लगाने को लेकर बवाल -  राजद और जन सुराज समर्थकों में झड़प, एक युवक गंभीर रूप से घायल 2घटना के बाद जन सुराज प्रत्याशी जैनेंद्र कुमार आर्य ने राजद पर हमला बोलते हुए कहा कि “बिहार में ‘जंगल राज टू’ की वापसी होती दिख रही है, प्रशासन को तुरंत सख्त कार्रवाई करनी चाहिए।”

कैमूर में राजनीतिक झंडा लगाने को लेकर बवाल -  राजद और जन सुराज समर्थकों में झड़प, एक युवक गंभीर रूप से घायल 3वहीं एसडीपीओ मनोरंजन भारती ने बताया कि शिकायत के आधार पर कार्रवाई की गई है और मुख्य आरोपी विशाल यादव को गिरफ्तार कर लिया गया है। फिलहाल गांव में शांति बनी हुई है।

यह घटना बिहार में चुनावी माहौल के बीच बढ़ती सियासी गर्मी और तनाव को एक बार फिर उजागर करती है।

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
Share This Article