बेगूसराय में बेखौफ बदमाशों ने पानी मांगने के बहाने 70 वर्षीय बुजुर्ग की गोली मारकर की हत्या

DNB Bharat Desk

बेगूसराय के बखरी थाना क्षेत्र में शनिवार की देर शाम बेखौफ अपराधियों ने एक वृद्ध की गोली मारकर हत्या कर दी.वारदात नगर परिषद क्षेत्र के वार्ड संख्या-20 स्थित महारानी स्थान मक्खाचक के समीप हुई.मृतक की पहचान 70 वर्षीय लालो महतो के रूप में हुई है.

घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई, जबकि परिजनों में कोहराम मच गया.जानकारी के अनुसार शनिवार शाम करीब साढ़े छह बजे लालो महतो अपने मवेशी के लिए पानी लाने चापाकल की ओर जा रहे थे.इसी दौरान मोटरसाइकिल सवार दो युवक वहां पहुंचे और उनसे पानी मांगा.इसी बीच अचानक बदमाशों ने लालो महतो को गोली मार दी. गोली लगते ही वह गंभीर रूप से घायल होकर गिर पड़े.घटना के बाद गोली की आवाज सुनकर आसपास के लोग और परिजन मौके की ओर दौड़े.

बेगूसराय में बेखौफ बदमाशों ने पानी मांगने के बहाने 70 वर्षीय बुजुर्ग की गोली मारकर की हत्या 2लालो महतो के छोटे भाई विशुनदेव महतो उस समय गाय दुह रहे थे.उन्होंने बताया कि गोली चलने की आवाज सुनते ही वह अपने भाई को बचाने के लिए दौड़े.उनके अनुसार, उस समय इलाके की बिजली भी कटी हुई थी.इसी दौरान उन्होंने गोली चलाने वाले युवकों में से एक को पहचानने का दावा किया है.घटना के बाद परिजन आनन-फानन में घायल लालो महतो को इलाज के लिए एक निजी क्लिनिक लेकर पहुंचे,जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया.घटना के करीब एक घंटे बाद पुलिस को वारदात की जानकारी मिली.सूचना मिलते ही बखरी थाना की पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी.

बेगूसराय में बेखौफ बदमाशों ने पानी मांगने के बहाने 70 वर्षीय बुजुर्ग की गोली मारकर की हत्या 3पुलिस ने घटनास्थल का जायजा लेते हुए आसपास के लोगों से पूछताछ की.हत्या के कारणों और वारदात में शामिल अपराधियों की पहचान को लेकर पुलिस छानबीन में जुटी है.इस मामले में एसडीपीओ कुंदन कुमार ने बताया कि परिजनों की ओर से जमीनी विवाद में गोली मारकर हत्या किए जाने की बात कही गई है.पुलिस सभी पहलुओं पर जांच कर रही है.उन्होंने कहा कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और पुलिस जांच के बाद ही हत्या के कारणों को लेकर स्थिति पूरी तरह स्पष्ट हो सकेगी. 

फिलहाल पुलिस घटना में शामिल आरोपितों की पहचान और गिरफ्तारी के लिए जांच आगे बढ़ा रही है. घटना के बाद महारानी स्थान और मक्खाचक इलाके में लोगों के बीच भय और आक्रोश का माहौल है.

डीएनबी भारत डेस्क

Share This Article