‘बेदम प्रशासन बेखौफ अपराधी, हत्याओं का दौर लगातार है जारी’, एक और हत्या से दहला बेगूसराय…

DNB Bharat Desk

 

डीएनबी भारत डेस्क

रविवार की संध्या करीब सात बजे फ़फौत पंचायत के चकवा नाथ पोखड़ा के समीप चकवा कुम्भी पथ पर बाइक सवार अपराधियो ने एक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी। मृतक की पहचान चेरियाबरियारपुर थाना क्षेत्र के कुम्भी वार्ड 2 निवासी सुभाष महतो के करीब 24 वर्षीय पुत्र धीरज कुमार के रूप में की गई। हत्या की खबर सुनते ही सैकड़ो लोगो की भीड़ घटना स्थल पर जमा हो गयी। जानकारी मिलने पर खोदावंदपुर थानाध्यक्ष सुदिन राम दल बल के साथ पहुंच शव को कब्जे में लेकर मामले की तहकीकात में जुट गए।

- Sponsored Ads-

एसडीपीओ श्याम किशोर रंजन, पुलिस निरीक्षक दीपक कुमार, चेरियाबरियारपुर थानाध्यक्ष अमर कुमार दल बल के साथ घटनास्थल पर पहुंच कर मामले की छानबीन में जुट गए। उन्होंने थानाध्यक्ष को इस मामले में आवश्यक दिशा निर्देश भी दिया। मृतक का भाई कृष्णदेव महतो ने बताया कि खोदावंदपुर थाना के चकवा निवासी मुकेश पासवान, नीतीश कुमार और सतीश कुमार ने रविवार के बारह बजे दिन में मेरे घर पर आया था और मोबाइल खरीदने के लिए बाजार चलने को कह धीरज को अपने साथ बाइक से लेकर चला गया। शाम करीब सवा सात बजे उनलोगों को जानकारी मिली कि किसी ने चकवा नाथ पोखड़ा के सामने गोली मारकर हत्या कर दी।

मृतक के सीना, पेट और कनपट्टी में तीन गोली लगी है।पुलिस ने घटनास्थल से दो खोखा भी बरामद किया है। घटना की पुष्टि करते हुए थानाध्यक्ष सुदिन राम ने बताया कि पुलिस मामले की जांच कर रही है।

खोदावंदपुर, बेगूसराय से नितेश गौतम

Share This Article