स्वास्थ्य सेवा के क्षेत्र मे बेगूसराय मे बाँझपन के मरीज का अब लेपरोसकॉपी एवं हिस्टोएस्कॉपी विधि के द्वारा ऑपरेशन शुरू

DNB Bharat Desk

- Sponsored Ads-

स्वास्थ्य सेवा के क्षेत्र मे बेगूसराय मे अब एक और उपलब्धि जुड गई है । जिसके तहत बाँझपन के मरीज का अब लेपरोसकॉपी एबं हिस्टोएस्कॉपी बिधि के द्वारा ऑपरेशन किया जा रहा है। रविवार बी पी राय मेमोरियल रिसर्च सेंटर पोखरिया मे ओमेन्स हॉस्पिटल एंड फ़र्टिलिटी रिसर्च सेंटर पटना के सहयोग से लाईब गायनी एंडोस्कोपी वर्क शॉप का आयोजन किया गया। इस दौरान कई मरीज के बच्चेदानी का ऑपरेशन किया गया।

स्वास्थ्य सेवा के क्षेत्र मे बेगूसराय मे बाँझपन के मरीज का अब लेपरोसकॉपी एवं हिस्टोएस्कॉपी विधि के द्वारा ऑपरेशन शुरू 2जिसमे जिला के कई दर्जन गायनी महिला चिकित्सको ने हिस्सा लिया। जिला के प्रसिद्ध गाइनेकोलॉजिस्ट डॉक्टर मृदुला शर्मा के तत्वाधान मे आयोजित इस वर्कशॉप मे वूमेनस हॉस्पिटल एंड फर्टिलिटी रिसर्च सेंटर पटना के गाइनेकोलॉजिकल सर्जन डॉक्टर संजीव कुमार ने हिस्सा लिया और उनके द्वारा इस पूरी प्रक्रिया पर चर्चा की गई। साथ ही ऑपरेशन के माध्यम से महिला चिकित्स्कों को लाइव एंडोस्कोपी की प्रक्रिया से अवगत कराया गया। इस संबंध मे डॉक्टर मृदुला शर्मा ने बताया की जिला के लिए खास उप्पब्धि है जहाँ कम खर्च कम समय और बिना चिरफ़ार के ऑपरेशन संभव है।

स्वास्थ्य सेवा के क्षेत्र मे बेगूसराय मे बाँझपन के मरीज का अब लेपरोसकॉपी एवं हिस्टोएस्कॉपी विधि के द्वारा ऑपरेशन शुरू 3उन्हीने बताया की सर्जरी के माध्यम से यह एक जटिल प्रक्रिया है जिसके लिए मरीज को लंबे समय तक इलाज और बेड रेस्ट पर रहना पड़ता था। पर इस प्रक्रिया से सुबह ऑपरेशन के बाद शाम को अपने मरीज अपने घर जा सकते है। वही इस संबंध मे डॉक्टर आंनद शर्मा ने इसे बेगूसराय के लोगो के लिए खास बताते हुए इसके विशेषता से अवगत कराया। जबकि इस संबंध मे डॉक्टर संजीब ने बताया की यह प्रक्रिया मरीज के स्वास्थ्य सुविधा के लिए बहुत फायदे मंद है।

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
Share This Article