बेगूसराय में बेख़ौफ़ अपराधियों ने एक बुजुर्ग व्यक्ति को गोली मारकर किया गंभीर रूप से घायल

DNB Bharat Desk

डीएनबी भारत डेस्क

- Sponsored Ads-

बेगूसराय में एक बार फिर बेख़ौफ़ अपराधियों ने एक बुजुर्ग व्यक्ति को गोली मारकर गंभीर रूप से घायल कर दिया। घायल अवस्था में बुजुर्ग व्यक्ति को इलाज के लिए एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया जहां स्थिति चिंताजनक बनी हुई है। घटना मटिहानी थाना क्षेत्र की है। घायल व्यक्ति की पहचान मटिहानी थाना क्षेत्र के रहने वाले महेंद्र राय के रूप में की गई है।

बताया जा रहा है कि महेंद्र राय अपने घर के पास था।तभी अपराधियों ने उसे गोली मार दिया। गोली लगने के बाद महेंद्र राय गंभीर रूप से घायल हो गया। वही गोली की आवाज सुनकर जब घर वाले बाहर निकले तभी अपराधी मौके से फरार हो गया।

बेगूसराय में बेख़ौफ़ अपराधियों ने एक बुजुर्ग व्यक्ति को गोली मारकर किया गंभीर रूप से घायल 2वहीं गोली लगने के बाद घायल अवस्था में महेंद्र राय को इलाज के लिए एक निजी अस्पताल में भर्ती कर जहां इलाज चल रहा है।मिली जानकारी के अनुसार आपसी रंजिश में ही महेंद्र राय को गोली मारकर घायल किया गया है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच पड़ताल में जुटी हुई है।

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
Share This Article