लखीसराय थाना की पुलिस ने छापेमारी कर छः वारंटी को किया गिरफ्तार

DNB Bharat Desk

डीएनबी भारत डेस्क 

लखीसराय नगर थाना की पुलिस ने बीती रात छापेमारी कर विभिन्न मामलों में फरार छः अपराधियों को गिरफ्तार किया। सभी गिरफ्तार अभियुक्त वारंटी थे जिन्हे उपयुक्त कागजी कार्रवाई के बाद न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। मामले में थानाध्यक्ष चंदन कुमार ने बताया कि पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर थाना क्षेत्र में अपराध नियंत्रण के लिए हर प्रयास किया जा रहा है। इसके अंतर्गत क्षेत्र के अपराधियों, फरार वारंटियों, शराब माफियाओं की धड़ पकड़ के लिए लगातार अभियान चलाया जा रहा है।

- Sponsored Ads-

थानाध्यक्ष ने बताया कि बीती रात विभिन्न मामलों के फरार वारंटी धर्मराय चक निवासी श्रवण चौधरी, मनोज चौधरी, श्याम टोला गोविंद बिगहा निवासी पप्पू तांती, कृष्णा साव, साबिकपुर निवासी बमबम कुमार और नया टोला निवासी आजो साह को गिरफ्तार किया गया जिन्हें आज न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।

लखीसराय से सरफराज आलम

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
Share This Article