नालंदा में मद्य निषेध विभाग ने चलाया महाभियान, 14 अवैध शराब कारोबारी समेत 90 लोगों को दबोचा

DNB Bharat Desk

मद्य निषेध विभाग के महाअभियान में 90 लोग गिरफ्तार, 76 पीने वाले तो 14 बेचने वाले शामिल, 80 लीटर देशी शराब भी हुआ बरामद

डीएनबी भारत डेस्क 

मद्य निषेध विभाग के द्वारा जिले भर में पिछले 24 घण्टे में चलाए गए महा अभियान के तहत कुल 90 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। जिनमें 76 पीने वाले तो 14 बेचने वाले शामिल है। मद्य निषेध नालंदा के निरीक्षक राम नरेश महतो ने बताया कि जिले के तीनों अनुमंडल के दर्जनों स्थानों पर छापेमारी कर कुल 90 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। जिनमें 76 शराब पीने वाले जबकि 14 लोग बेचने वाले शामिल हैं। शराब कारोबारियों के पास से 80 लीटर चुलाई शराब भी बरामद किया गया है। साथ ही शराब बनाने वाला उपकरण भी जप्त किया गया है।

- Sponsored Ads-

कई स्थानों पर मद्य निषेध विभाग की पुलिस ने सैकड़ों लीटर अर्धनिर्मित शराब को नष्ट भी किया है। छापेमारी समस्ती भट्ट विगहा, शोरबी पर अलीनगर, झिंगनगर, चकदिलावर, गंजपर, गंगाविगहा, चोरा बगीचा, राजगीर, हिलसा, अस्थावां, सारे, सरमेरा, इस्लामपुर सहित अन्य जगहों पर की गई है। सभी गिरफ्तार अभियुक्तों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।

ऋषिकेश संवाददाता नालंदा

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
Share This Article