बेगूसराय में पारिवारिक विवाद के कारण एक व्यक्ति ने गले में फंदा लगाकर किया आत्महत्या, इलाके में मचा हड़कंप

DNB Bharat Desk

 

घटना तेघरा थाना क्षेत्र के हसनपुर गांव की है।

डीएनबी भारत डेस्क

बेगूसराय में पारिवारिक विवाद के कारण एक व्यक्ति ने गले में फंदा लगाकर आत्महत्या कर लिया। इस आत्महत्या के बाद इलाके में हड़कंप मच गया।वहीं मौत की खबर लगते ही परिजनों में कोहराम मच गया। वहीं इस घटना के बाद इलाके में सनसनी फ़ैल गई है। घटना तेघरा थाना क्षेत्र के हसनपुर गांव की है।

- Sponsored Ads-

बेगूसराय में पारिवारिक विवाद के कारण एक व्यक्ति ने गले में फंदा लगाकर किया आत्महत्या, इलाके में मचा हड़कंप 2मृतक व्यक्ति की पहचान तेघरा थाना क्षेत्र का हसनपुर गांव के रहने वाला सुबोध कुमार सिंह के रूप में की गई है। बताया जा रहा है कि सुबोध कुमार रिफाइनरी में वेल्डर का काम करता था। और वह घर में अकेले ही रहता था। अचानक किसी बात से नाराज होकर घर में ही गले में फंदा लगाकर आत्महत्या कर लिया। वहीं  इस घटना की सूचना स्थानीय लोगों ने तेघड़ा थाना पुलिस को दी।

बेगूसराय में पारिवारिक विवाद के कारण एक व्यक्ति ने गले में फंदा लगाकर किया आत्महत्या, इलाके में मचा हड़कंप 3मौके पर तेघड़ा थाने के पुलिस पहुंच कर शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए बेगूसराय सदर अस्पताल भेज दिया है और आगे की कार्रवाई में जुट गई है। तेघरा थाना में पदस्थापित चौकीदार ने बताया है कि हसनपुर गांव में एक व्यक्ति ने गले में फंदा लगाकर आत्महत्या करने का सुचना मिला था।

बेगूसराय में पारिवारिक विवाद के कारण एक व्यक्ति ने गले में फंदा लगाकर किया आत्महत्या, इलाके में मचा हड़कंप 4उन्होंने बताया है कि सुबोध कुमार अकेले ही घर में रहता था। और पूरे परिवार इनका बाहर में रहते थे। फिलहाल इस घटना की सूचना परिजनों को दे दी गई है।

डीएनबी भारत डेस्क

Share This Article