जिलाधिकारी बेगूसराय तुषार सिंगला ने साहेबपुर कमाल पहुंचकर, धान कटाई प्रयोग का किया निरीक्षण

DNB Bharat Desk

डीएनबी भारत डेस्क

बेगूसराय जिलाधिकारी श्री तुषार सिंगला, बेगूसराय द्वारा साहेबपुर कमाल प्रखंड अंतर्गत साहेबपुर कमाल पूर्वी पंचायत के  कल्याणपुर गाँव थाना संख्या-642 में धान कटाई प्रयोग का निरीक्षण किया गया। इस अवसर पर अनुमंडल पदाधिकारी बलिया, जिला कृषि पदाधिकारी बेगूसराय, अनुमंडल कृषि पदाधिकारी बलिया, प्रखंड विकास पदाधिकारी साहेबपुर कमाल, सभी सहायक सांख्यिकी पदाधिकारी, बलिया/बेगूसराय मुख्यालय, प्रखंड कृषि पदाधिकारी साहेबपुर कमाल, प्रखंड के कृषि समन्वय कवं किसान सलाहकार उपस्थित थे।

जिला सांख्यिकी पदाधिकारी श्री प्रेम कुमार द्वारा किसान श्री रणविजय यादव, पिता-शिवशंकर यादव के खाता संख्या-28 एवं खेसरा संख्या-487 (खेत) में अगहनी धान फसल कटनी प्रयोग का निरीक्षण किया गया।कटनी प्रयोग 10 मीटर X 05 मीटर (आयताकार) क्षेत्र में किया गया जिससें हरा चना का वजन 16 कि0 320 ग्रा0 प्राप्त हुआ। फसल कटनी प्रयोग श्री विनायक कुमार (प्रयोगकर्ता) कृषि समन्वयक द्वारा सम्पादित किया गया। फसल कटनी प्रयोग कृषि उपजदर का आकलन करने हेतु प्रत्येक मौसम में किया जाता है।

जिलाधिकारी बेगूसराय तुषार सिंगला ने साहेबपुर कमाल पहुंचकर, धान कटाई प्रयोग का किया निरीक्षण 2जिसमे सरकार को अनेक योजनाओं का क्रियान्वयन और योजना बनाने में मदद मिलता है। इसके द्वारा जिले में कितना उत्पादन होता है इसका पता चलता है। फसल कटनी प्रयोग वैज्ञानिक तरीके से समसम्भावित पद्धित से सम्पन्न कराया जाता है जिससे आॅकड़े की शुद्धता का पता चलता है। यह प्रयोग CCE Agri App  द्वारा ऑनलाईन माध्यम से किया जाता है।

- Sponsored Ads-

डीएनबी भारत डेस्क

Share This Article