नालंदा: होटल के पास एक अज्ञात भिखारी का शव मिलने से इलाके में मचा हड़कंप

DNB Bharat Desk

 

डीएनबी भारत डेस्क

भागनबीघा थाना क्षेत्र इलाके के मिल्कीपर गांव के एलिट होटल के पास एक अज्ञात भिखारी का शव मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया। घटना की जानकारी मिलने के बाद मौके पर स्थानीय लोगों की भीड़ इकट्ठा हो गई। घटना के संबंध में स्थानीय ग्रामीण ठाकुर चंदन सिंह उर्फ मुनचुन ने बताया कि मिल्कीपुर गांव के समीप एलिट होटल के समीप एक अज्ञात भिखारी का शाव मिला है।

- Sponsored Ads-

नालंदा: होटल के पास एक अज्ञात भिखारी का शव मिलने से इलाके में मचा हड़कंप 2 उन्होंने बताया कि भिखारी प्रत्येक दिन इसी इलाके में घूम घूम कर भीख मांगने का काम किया करते थे और एकाएक आज उसका शव मिल्कीपर गांव के एलिट होटल के पास शव को ग्रामीणों के द्वारा देखा गया।

इसके बाद इस घटना की जानकारी विभाग पुलिस को दी गई। वही इस संबंध में भागनबीघा ओपी थानाध्यक्ष जितेंद्र कुमार ने बताया कि पोस्टमार्टम के बाद ही पता चल पाएगा कि भिखारी की मौत कैसे हुई।

ऋषिकेश संवाददाता नालंदा

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
Share This Article