चुनाव प्रचार के अंतिम दिन गिरिराज सिंह के चुनाव प्रचार में कल पहुंचेंगे कई दिग्गज नेता बेगूसराय

DNB Bharat Desk

 

 

डीएनबी भारत डेस्क

बेगूसराय लोकसभा से राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन के उम्मीदवार गिरिराज सिंह के चुनावी सभा में कल उत्तर प्रदेश के लोकप्रिय मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, असम के लोकप्रिय मुख्यमंत्री श्री हेमंत विस्वा शर्मा एवं बिहार के उपमुख्यमंत्री श्री सम्राट चौधरी बेगूसराय आएंगे एवं चुनावी सभा को संबोधित करेंगे ।

- Sponsored Ads-

चुनाव प्रचार के अंतिम दिन गिरिराज सिंह के चुनाव प्रचार में कल पहुंचेंगे कई दिग्गज नेता बेगूसराय 2इसकी जानकारी भाजपा के प्रवक्ता सह लोकसभा मीडिया प्रभारी शुभम कुमार ने दी। शुभम कुमार ने जानकारी दी की कल दिन के 11:00 बजे बखरी विधानसभा के शकरपुरा हाई स्कूल में असम के मुख्यमंत्री श्री हेमंत विस्वा शर्मा जी एवं दिन के 1 बजे तेघरा विधानसभा के बरौनी फर्टिलाइजर मैदान में उत्तर प्रदेश के लोकप्रिय मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की विशाल जनसभा होगी ,

चुनाव प्रचार के अंतिम दिन गिरिराज सिंह के चुनाव प्रचार में कल पहुंचेंगे कई दिग्गज नेता बेगूसराय 3वही कल दिन के 2 बजे साहेबपुरकमाल विधानसभा के सनहा उच्च विद्यालय में बिहार के उपमुख्यमंत्री श्री सम्राट चौधरी जी की जनसभा होगी ।शुभम कुमार ने कहा कि जनसभा को लेकर जगह जगह भाजपा व एनडीए के नेताओं के द्वारा बैठक और कार्यक्रम की जोर शोर से तैयारी शुरू हो गई है ।

डीएनबी भारत डेस्क

Share This Article