बेगूसराय में तेज रफ्तार ट्रक ने एक युवक को कुचला, युवक की घटनास्थल पर ही दर्दनाक मौत, परिजनों में मचा कोहराम

DNB Bharat Desk

- Sponsored Ads-

बेगूसराय में लगातार रफ्तार का कहर देखने को मिल रहा है। इसी कड़ी में तेज रफ्तार ट्रक ने एक युवक को कुचल दिया। जिससे युवक की घटनास्थल पर ही दर्दनाक मौत हो गई है।  मौत के बाद परिजनों में कोहराम मच गया। घटना साहेबपुर कमाल थाना क्षेत्र के सनहा के पास की है। मृतक युवक की पहचान साहेबपुर कमाल थाना क्षेत्र के रहने वाले नागो मलिक का पुत्र दीपक मलिक के रूप में की गई है।

  बेगूसराय में तेज रफ्तार ट्रक ने एक युवक को कुचला, युवक की घटनास्थल पर ही दर्दनाक मौत, परिजनों में मचा कोहराम 2घटना के संबंध में परिजनों ने बताया है कि दीपक मलिक कचरा का गाड़ी चलता था। उन्होंने बताया कि कचरा का गाड़ी लेकर बेगूसराय आ रहा था तभी सनहा के पास तेज रफ्तार ट्रक ने पीछे से जबरदस्त गाड़ी में धक्का मार दिया।जिससे कचरा का गाड़ी गड्ढे में पलट गया और उसकी मौत हो गई।

बेगूसराय में तेज रफ्तार ट्रक ने एक युवक को कुचला, युवक की घटनास्थल पर ही दर्दनाक मौत, परिजनों में मचा कोहराम 3फिलहाल  घटना की सूचना स्थानीय लोगों ने साहेबपुर कमाल थाना पुलिस को दी। मौके पर साहेबपुर कमाल थाना पुलिस पहुंचकर शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए बेगूसराय सदर अस्पताल भेज दिया और आगे की कार्रवाई में जुट गई है

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
Share This Article