बेगूसराय में सड़क हादसा: दाह-संस्कार से लौट रहे परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़, पिकअप की टक्कर से दो मासूम भाई-बहन की मौत, पिता गंभीर

DNB Bharat Desk
- Sponsored Ads-

बेगूसराय में एक बार फिर तेज रफ्तार का कहर देखने को मिला है, जहां एक दर्दनाक सड़क हादसे ने पूरे इलाके को गम में डुबो दिया। साहेबपुर कमाल थाना क्षेत्र के कुरहा ढाला के समीप एनएच-31 पर तेज रफ्तार पिकअप वाहन ने सड़क पार कर रहे एक ही परिवार के तीन लोगों को कुचल दिया। इस हादसे में दो मासूम भाई-बहन की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई, जबकि पिता गंभीर रूप से घायल हो गए हैं, जिनका इलाज बेगूसराय सदर अस्पताल में चल रहा है।

मृतक बच्चों की पहचान खगड़िया जिले के जलकौड़ा वार्ड-3 निवासी 11 वर्षीय चंद्रिका कुमारी और 9 वर्षीय दिलीप कुमार के रूप में हुई है। घायल पिता जनार्दन तांती अपनी बहन कौशल्या देवी के दाह-संस्कार में शामिल होने मुंगेर घाट गए थे। अंतिम संस्कार के बाद वह अपने बेटे और बेटी के साथ वापस घर लौट रहे थे। इसी दौरान कुरहा ढाला के समीप सड़क पार करने के दौरान तेज रफ्तार पिकअप वाहन ने तीनों को जोरदार टक्कर मार दी। हादसा इतना भयावह था कि पिता के सामने ही दोनों मासूम बच्चों की मौत हो गई।

बेगूसराय में सड़क हादसा: दाह-संस्कार से लौट रहे परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़, पिकअप की टक्कर से दो मासूम भाई-बहन की मौत, पिता गंभीर 2घटना के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई और बड़ी संख्या में स्थानीय लोग घटनास्थल पर जुट गए। गुस्साए ग्रामीणों ने पिकअप वाहन और चालक को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया तथा एनएच-31 को जाम कर जमकर विरोध प्रदर्शन किया। करीब एक घंटे तक सड़क पर वाहनों की लंबी कतार लगी रही।

बेगूसराय में सड़क हादसा: दाह-संस्कार से लौट रहे परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़, पिकअप की टक्कर से दो मासूम भाई-बहन की मौत, पिता गंभीर 3बताया जा रहा है कि जिस पिकअप वाहन से यह हादसा हुआ, उसी वाहन पर एक शव पोस्टमार्टम के लिए बेगूसराय लाया जा रहा था। एक तरफ परिवार दाह-संस्कार से लौट रहा था, वहीं दूसरी ओर मौत बनकर दौड़ रही पिकअप ने दो मासूमों की जिंदगी छीन ली।

बेगूसराय में सड़क हादसा: दाह-संस्कार से लौट रहे परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़, पिकअप की टक्कर से दो मासूम भाई-बहन की मौत, पिता गंभीर 4सूचना मिलते ही साहेबपुर कमाल थाना पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया। पुलिस ने वाहन को जब्त कर चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है और आगे की कार्रवाई में जुट गई है। इस दर्दनाक हादसे के बाद पूरे इलाके में मातम पसरा हुआ है।

Share This Article