बेगूसराय में ट्रक ने स्कूल भान गाड़ी में मारी जबरदस्त टक्कर, स्कूल भान में सवार एक दर्जन बच्चे गंभीर रूप से घायल

DNB Bharat Desk

 

सभी घायल बच्चों को निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया, मामला रिफाइनरी थाना क्षेत्र के देवना के पास की है।

 

डीएनबी भारत डेस्क

बेगूसराय इस वक्त बड़ी खबर सामने निकल कर आ रही है जहां ट्रक ने स्कूल भान गाड़ी में जबरदस्त टक्कर मार दिया। इस हादसे में स्कूल भान पर सवार एक दर्जन बच्चे गंभीर रूप से घायल हो गया है। सभी घायल बच्चों को उस जगह से उठाकर इलाज के लिए की निजी अस्पताल में भर्ती कराया है। जिसमें तीन बच्चें की स्थिति चिंताजनक बनी हुई है।

बेगूसराय में ट्रक ने स्कूल भान गाड़ी में मारी जबरदस्त टक्कर, स्कूल भान में सवार एक दर्जन बच्चे गंभीर रूप से घायल 2घटना के बाद मौके पर अफरा तफरी का माहौल उत्पन्न हो गया। यह पूरा मामला रिफाइनरी थाना क्षेत्र के देवना के पास की है। बताया जा रहा है कि ट्रक ने स्कूल भान गाड़ी में जबरदस्त टक्कर मार दिया। हादसा इतना जबरदस्त था कि स्कूल भान गाड़ी पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया। और स्कूल भान गाड़ी पर सवार एक दर्जन बच्चे गंभीर रूप से घायल हो गया।

बेगूसराय में ट्रक ने स्कूल भान गाड़ी में मारी जबरदस्त टक्कर, स्कूल भान में सवार एक दर्जन बच्चे गंभीर रूप से घायल 3फिलहाल  घटना के बाद घटनास्थल पर काफी भीड़ लगी हुई है।  घटना की सूचना स्थानीय लोगों ने रिफाइनरी थाना पुलिस को दिया है मौके पर रिफाइनरी थाने पुलिस पूरे मामले की जांच पड़ताल में जुटी हुई है। मिली जानकारी के अनुसार स्कूल भान गाड़ी पर सभी बच्चों को बैठकर स्कूल ले जाया जा रहा था तभी यह बड़ा हादसा हुआ है

डीएनबी भारत डेस्क

Share This Article