समस्तीपुर: ग्रीन पायरो इंडस्ट्रीज के फैक्ट्री में तेल टैंक फटने से लगी भीषण आग, 5 फायर ब्रिगेड की गाड़ियां के द्वारा आग पर पाया गया काबू

DNB Bharat Desk

- Sponsored Ads-

बड़ी खबर समस्तीपुर से आ रही है जहां मुसरीघरारी थाना क्षेत्र के गंगापुर स्थित ग्रीन पायरो इंडस्ट्रीज के फैक्ट्री में भीषण आग लग गई। हादसा तेल टैंक फटने से हुआ। घटना के समय फैक्ट्री में 7 मजदूर काम कर रहे थे। मजदूर उपेंद्र कुमार ने बताया कि एक कर्मचारी तेल टैंक मशीन चला रहा था, तभी टैंक अचानक ब्लास्ट कर गया, जिससे आग लग गई।

समस्तीपुर: ग्रीन पायरो इंडस्ट्रीज के फैक्ट्री में तेल टैंक फटने से लगी भीषण आग, 5 फायर ब्रिगेड की गाड़ियां के द्वारा आग पर पाया गया काबू 2आग की सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की 5 गाड़ियां मौके पर पहुंची। सहायक जिला अग्निशमन पदाधिकारी सुरेंद्र सिंह ने कहा कि तीन घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया गया है। स्थानीय निवासी रामवृक्ष पासवान ने बताया कि तीसरी बार फैक्ट्री में आग लगी है। हर साल या तो टैंक फटने से या गैस लीक होने से आग लगती है।

समस्तीपुर: ग्रीन पायरो इंडस्ट्रीज के फैक्ट्री में तेल टैंक फटने से लगी भीषण आग, 5 फायर ब्रिगेड की गाड़ियां के द्वारा आग पर पाया गया काबू 3फैक्ट्री मालिक को मुआवजा मिल जाता है, लेकिन आसपास के किसानों की फसलें बर्बाद हो जाती हैं। घटना के बाद फैक्ट्री मालिक सद्दाम हुसैन गायब बताए जा रहे हैं। मुसरीघरारी थाना अध्यक्ष फैजल अंसारी ने बताया कि पुलिस ने 112 की टीम को घटनास्थल पर भेजा है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
Share This Article