समस्तीपुर: सदर अस्पताल में तैनात सुरक्षा गार्ड का हंगामा, ड्यूटी छोड़ धरना पर बैठे

DNB Bharat Desk

- Sponsored Ads-

समस्तीपुर सदर अस्पताल में तैनात सुरक्षा गार्डो ने जमकर बवाल काटा।हंगामा के बाद सभी गार्ड अस्पताल परिसर में धरना पर बैठ गए। धरना पर बैठे सुरक्षा गार्ड कंपनी पर रजिस्ट्रेशन के नाम पर 20 हज़ार रुपए रिश्वत मांगने का आरोप लगा रहे हैं । तैनात सुरक्षा गार्ड का कहना है कि सदर अस्पताल में कुल 98 सुरक्षा गार्ड तैनात है जो वर्ष 2018 से इलाइट फॉल्कंस प्राइवेट लिमिटेड के अंदर काम कर रहे थे । लेकिन अक्टूबर 2024 में दूसरी कंपनी शिवा प्रोटेक्शन फोर्स ने उसे टेकओवर कर लिया ।

समस्तीपुर: सदर अस्पताल में तैनात सुरक्षा गार्ड का हंगामा, ड्यूटी छोड़ धरना पर बैठे 2लेकिन दो महीने बीत जाने के बावजूद उन्हें अब तक वेतन नहीं दिया गया । वेतन की मांग की गई तब कंपनी के एरिया मैनेजर के द्वारा रजिस्ट्रेशन के नाम पर उनसे 20 हज़ार रुपया रिश्वत की मांग की जा रही है । धरना पर बैठे सुरक्षा गार्ड की मांग है कि शिवा प्रोटेक्शन फोर्स के द्वारा सभी गार्ड को नियमित कर उनके वेतन भुगतान किया जाय ।

समस्तीपुर: सदर अस्पताल में तैनात सुरक्षा गार्ड का हंगामा, ड्यूटी छोड़ धरना पर बैठे 3वही इस मामले में कंपनी के एरिया मैनेजर प्रफुल्ल कुमार झा का कहना है कि कंपनी के द्वारा किसी तरह के पैसे की मांग नहीं की गई है । सभी कर्मियों का डॉक्यूमेंट उपलब्ध नहीं होने के कारण वेतन का भुगतान नहीं किया गया है । अगले महीने तक उनके वेतन का भुगतान कर दिया जाएगा।

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
Share This Article